कर्नाटक: कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध, रिकॉर्ड में लें येदियुरप्पा का ऑडियो क्लिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक कांग्रेस ने विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले की सुनवाई कर रहे उच्चतम न्यायालय से सोमवार को अनुरोध किया कि वह उस ताजा ऑडियो क्लिप को रिकॉर्ड में ले जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा कथित तौर पर बागी विधायकों का जिक्र कर रहे हैं।
न्यायमूर्ति एनवी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस की ओर से दी गई ताजा सामग्री पर विचार करने के लिए पीठ के गठन के बारे में वह प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई से बात करेंगे।
बीते शुक्रवार को येदियुरप्पा की वह कथित ऑडियो क्लिप सामने आई थी जिसमें वह पार्टी के उन नेताओं के प्रति नाराजगी जता रहे थे जो अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) के विधायकों को पांच दिसंबर को 15 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए टिकट देने का विरोध कर रहे थे।
यह क्लिप हुबली में पार्टी की बैठक की है। उक्त ऑडियो में वह कथित तौर पर कह रहे हैं कि बागी विधायकों को गठबंधन सरकार के अंतिम दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की निगरानी में मुंबई में रखा गया था। उन्होंने भाजपा सरकार को बचाने में समर्थन नहीं देने और पार्टी के सत्ता में आने के पीछे उनका बलिदान नहीं देखने के लिए पार्टी के नेताओं को खरी खोटी सुनाई थी।
Karnataka CM BS Yediyurappa on purported video of him pertaining to resignations of MLAs and fall of Congress-JDS government: We don't have anything to do with the 17 disqualified MLAs. Congress is twisting my statement. Let Supreme Court take decision on the video tape pic.twitter.com/IxLJSNo5sx
— ANI (@ANI) November 4, 2019
कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने अपने कथित वीडियो को लेकर कहा, 'हमारा अयोग्य ठहराए गए विधायकों से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। वीडियो टेप पर सुप्रीम कोर्ट को फैसला लेने दीजिए।'