फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka: Congress minister DK Shivakumar's blood pressure rises after raids of IT department

कर्नाटक: IT के छापे के बाद कांग्रेसी मंत्री डीके शिवकुमार का ब्लडप्रेशर बढ़ा

Fri, 04 Aug 2017 08:06 PM IST
एजेंसी/भाषा
एजेंसी/भाषा Updated Fri, 04 Aug 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
karnataka: Congress minister DK Shivakumar's blood pressure rises after raids of IT department
कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार - फोटो : pti

कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने आज अपने भाई कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की और कहा कि पिछले दो दिनों से नहीं सोने के कारण उनका रक्तचाप बढ़ गया है । शिवकुमार आयकर विभाग के छापे का सामना कर रहे हैं ।इससे पहले दिन में सुरेश को आयकर अधिकारियों ने अपने भाई से मिलने की अनुमति नहीं दी । शिवकुमार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता प्रकट करने के बाद उन्हें मिलने की अनुमति दे दी गयी ।

विज्ञापन


उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैंने उनके स्वास्थ्य के बारे में टीवी पर खबरें देखी । मैं चिंतित था । इसलिए मैं यहां आया और अपने भाई से मिलने की अनुमति देने को कहा । शुरूआत में वह राजी नहीं हुए, लेकिन उच्च अधिकारियों से विमर्श करने के बाद उनकी मौजूदगी में मेरे भाई से मिलने की अनुमति दे दी गयी।"  
विज्ञापन


सुरेश ने कहा, "उन्हें (शिवकुमार) आराम करने को कहा गया। पिछले दो दिनों में वह सो भी नहीं पाए हैं। उनका रक्तचाप बढ़ गया है । अधिकारियों ने कहा कि दो घंटे तक उन्हें आराम देने के बाद वह उनसे आगे सूचनाएं लेंगे और आज या कल तक तलाशी पूरा करने की कोशिश करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed