फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka Congress government is not honest internal reservation using for politics bjp president Vijayendra

Karnataka: 'कांग्रेस आंतरिक आरक्षण का राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रही', भाजपा ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

Tue, 29 Oct 2024 01:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 29 Oct 2024 01:51 PM IST
सार

कर्नाटक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी और सीएम सिद्धारमैया सिर्फ इस मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करती है और सिर्फ असमंजस पैदा करती है।' 

विज्ञापन
karnataka Congress government is not honest internal reservation using for politics bjp president Vijayendra
सीएम सिद्धारमैया और बीवाई विजयेंद्र - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार अनुसूचित जातियों में आंतरिक्ष आरक्षण देने के प्रति ईमानदार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार सिर्फ उपचुनाव में राजनीतिक फायदे के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल कर रही है। गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार की कैबिनेट ने सोमवार को राज्य में अनुसूचित जातियों में आंतरिक आरक्षण लागू करने को मंजूरी दे दी। सरकार ने इसके लिए उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन करने का फैसला किया है। इस आयोग को अनुसूचित जातियों से संबंधित आंकड़े इकट्ठा करने की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


कर्नाटक भाजपा ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कहा कि 'अगर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनकी सरकार आंतरिक आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर होती तो उन्होंने कांताराज रिपोर्ट (सामाजिक आर्थिक और शैक्षिक सर्वे, जिसे जातीय जनगणना भी कहा जाता है) पर ही बहुत पहले कार्रवाई कर ली होती, लेकिन कांग्रेस पार्टी और सीएम सिद्धारमैया सिर्फ इस मुद्दे का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करती है और सिर्फ असमंजस पैदा करती है।' 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मुख्यमंत्री या कांग्रेस सरकार इस विशेष मुद्दे पर ईमानदार हैं। भाजपा ने इस विषय पर बार-बार अपना रुख स्पष्ट किया है, लेकिन जब उपचुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो सिद्धरमैया और कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।' कर्नाटक की चन्नापटना, शिग्गांव और संदूर विधानसभा सीटों पर13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने दिया था ये सुझाव
भाजपा ने कांग्रेस सरकार से आंतरिक आरक्षण लागू करने की मांग की थी। अब उपचुनाव से पहले जब कर्नाटक सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है तो भाजपा ने सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। केंद्र सरकार ने जो सुझाव दिया था, उसके मुताबिक अनसूचित जाति (बाएं) को 6 प्रतिशत, अनुसूचित जाति (दाएं) को 5.5 प्रतिशत और बंजारा, भोवी, कोरचा, कुरुमा आदि जातियों को 4.5 प्रतिशत और बाकी अन्य अनुसूचित जातियों को देने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed