{"_id":"6a9b9ea30a350bfad8078d0e","slug":"jaishankar-to-address-un-general-assembly-on-september-26-amid-global-tensions-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब होगा जयशंकर का संबोधन?: संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया के सामने रखेंगे भारत की बात, देंगे अहम संदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कब होगा जयशंकर का संबोधन?: संयुक्त राष्ट्र महासभा में दुनिया के सामने रखेंगे भारत की बात, देंगे अहम संदेश
Sat, 05 Sep 2026 10:16 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:16 AM IST
सार
विदेश मंत्री एस जयशंकर जल्द ही संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्चस्तरीय सत्र में दुनिया के नेताओं को संबोधित करेंगे। इस बार उनका भाषण ऐसे समय हो रहा है, जब वैश्विक स्तर पर कई बड़े संघर्ष और कूटनीतिक तनाव जारी हैं। 193 देशों के इस मंच पर जयशंकर भारत का पक्ष किस तरह रखेंगे? क्या उनका संबोधन वैश्विक संकटों और भारत की प्राथमिकताओं पर कोई बड़ा संदेश देगा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं....
विज्ञापन
वैश्विक तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत रखेगा अपना पक्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्री एस जयशंकर 26 सितंबर की दोपहर संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस में संबोधित करेंगे। यह संयुक्त राष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक मंचों में से एक है, जहां दुनिया के 193 देशों के नेता और प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपना पक्ष रखते हैं। जयशंकर पिछले साल भी संयुक्त राष्ट्र के मंच से दुनिया के नेताओं को संबोधित कर चुके हैं। इस बार उनका भाषण ऐसे समय होगा, जब कई देशों के बीच तनाव और संघर्ष जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब से शुरू होगा संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सत्र?
संयुक्त राष्ट्र महासभा का 81वां सत्र 8 सितंबर से शुरू होगा। उच्चस्तरीय आम बहस 22 से 28 सितंबर तक चलेगी। परंपरा के अनुसार 22 सितंबर को ब्राजील सबसे पहले संबोधित करेगा और उसके बाद अमेरिका का नंबर होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से भाषण देंगे। यह उनके दूसरे कार्यकाल में महासभा को दिया जाने वाला दूसरा संबोधन होगा।
विज्ञापन
इस बार महासभा में किन मुद्दों पर रहेगा जोर?
इस साल संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान कई महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठकें होंगी। इनमें विकास के अधिकार की घोषणा के 40 वर्ष पूरे होने पर बैठक, जलवायु कार्रवाई और न्यायपूर्ण बदलाव पर चर्चा शामिल है। समुद्र के बढ़ते जलस्तर से पैदा हो रहे गंभीर खतरों, महामारी से निपटने की तैयारी और परमाणु हथियारों के पूरी तरह खत्म किए जाने के अंतरराष्ट्रीय दिवस से जुड़ी बैठक भी होगी। इस दौरान दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन