फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress decides to postpone Mekedatu Padayatra

कर्नाटक: खड़गे हुए कोरोना के शिकार, तो आनन-फानन में प्रदेश कांग्रेस ने रद्द की 'मेकेदातु' पदयात्रा

Thu, 13 Jan 2022 02:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 13 Jan 2022 02:24 PM IST
सार

कर्नाटक के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद राज्य में चल रही मेकेदातु पदयात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
Karnataka Congress decides to postpone Mekedatu Padayatra
कर्नाटक कांग्रेस की पदयात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कर्नाटक कांग्रेस ने 'मेकेदातु' पदयात्रा स्थगित करने का फैसला लिया है। वरिष्ठ राज्य कांग्रेस नेताओं ने बेंगलुरु में पदयात्रा के अंतिम कार्यक्रम की अनुमति रद्द करने और उच्च न्यायालय के अवलोकन के मद्देनजर मेकेदातु पदयात्रा के संबंध में भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए रामनगर में एक बैठक की थी। बैठक में सभी नेता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यह पदयात्रा अब आगे नहीं बढ़ेगी।

विज्ञापन


खड़गे, डीके शिवकुमार समेत कई कांग्रेस नेता पर एफआईआर दर्ज
मल्लिकार्जुन खड़गे और राज्य पार्टी इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार, कर्नाटक विधानसभा में एलओपी सिद्धारमैया और वीरप्पा मोइली सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोविड -19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई थी। देश में बिगड़ती महामारी की स्थिति के बीच पदयात्रा को सुपर-स्प्रेडर इवेंट के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


खड़गे से पहले इन नेताओं को भी हुआ कोरोना
खड़गे से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत कई बड़े नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक असम और नगालैंड के राज्यपाल जगदीश मुखी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed