{"_id":"63d0fad07d357a496858d770","slug":"karnataka-congress-complainet-against-bjp-jp-nadda-cm-bommai-conspiracy-offering-bribe-to-voters-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कांग्रेस ने जेपी नड्डा, सीएम बोम्मई के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कांग्रेस ने जेपी नड्डा, सीएम बोम्मई के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाए गंभीर आरोप
Wed, 25 Jan 2023 03:18 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 25 Jan 2023 03:18 PM IST
सार
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है, जो भाजपा में बड़े स्तर पर प्लान की गई है। इस साजिश को सीएम बोम्मई, जेपी नड्डा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील का भी मौन समर्थन है।
विज्ञापन
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच सियासी दांव-पेंच का खेल जारी है। ताजा मामले में कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री बासवाराज बोम्मई और विधायक रमेश जारकीहोली के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं पर विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए रिश्वत देने की पेशकश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार, नेता विपक्ष सिद्धारमैया ने शिकायत पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बता दें कि भाजपा नेता रमेश जारकीहोली ने हाल ही में बेलगावी में एक जनसभा के दौरान कहा कि 'अगर मौजूदा कांग्रेस विधायक तीन हजार रुपए के गिफ्ट और नकद देंगे तो मैं मतदाताओं को छह हजार रुपए की कीमत के उपहार दूंगा।' हालांकि भाजपा ने रमेश जाकीहोली के बयान से दूरी बना ली है और इसे उनका निजी बयान बताया है। रमेश जारकीहोली गोकक विधानसभा से विधायक थे लेकिन 2021 में एक अश्लील वीडियो मामले में नाम सामने आने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन
अपनी शिकायत में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है, जो भाजपा में बड़े स्तर पर प्लान की गई है। इस साजिश को सीएम बोम्मई, जेपी नड्डा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील का भी मौन समर्थन है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र का अपहरण करने की कोशिश है और आईपीसी की धारा 171बी, 107, 120बी, 506 के तहत अपराध भी है। कर्नाटक में 5 करोड़ मतदाता हैं और भाजपा 30 हजार करोड़ रुपए बांटकर विधानसभा चुनाव जीतने की बड़ी साजिश रच रही है। कांग्रेस ने इस मामले की आईटी विभाग और ईडी से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन