फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka cm siddaramaiah shocking statement Have not rapes taken place during BJP regime

Karnataka: 'क्या भाजपा के समय दुष्कर्म नहीं हुए थे', कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का कानून व्यवस्था पर बेतुका बयान

Tue, 21 Jan 2025 02:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 21 Jan 2025 02:53 PM IST
सार

बंगलूरू के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने पत्रकारों से बताया कि दुष्कर्म की घटना एसजे पार्क इलाके की है। शिकायत में पीड़िता ने जबरन वसूली और दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
karnataka cm siddaramaiah shocking statement Have not rapes taken place during BJP regime
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने एक बेतुका बयान दिया है। दरअसल विपक्षी पार्टी भाजपा सिद्धारमैया सरकार में कानून व्यवस्था खराब होने के आरोप लगा रही है। बंगलूरू में हुए एक दुष्कर्म मामले को लेकर विपक्ष कर्नाटक सरकार पर हमलावर है। जब इसे लेकर सीएम सिद्धारमैया से सवाल किया गया तो वे भड़क गए और कहने लगे कि क्या भाजपा सरकार में दुष्कर्म नहीं हुए थे। सिद्धारमैया ने ये भी कहा कि असामाजिक तत्व ऐसे कृत्य करते हैं और उनके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन


दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
दरअसल रविवार की रात बंगलूरू के केआर मार्केट इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता येलाहांका इलाके में जब बस का इंतजार कर रही थी, उस वक्त कथित तौर पर दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बंगलूरू के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने पत्रकारों से बताया कि दुष्कर्म की घटना एसजे पार्क इलाके की है। शिकायत में पीड़िता ने जबरन वसूली और दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


सीएम सिद्धारमैया का बेतुका बयान
सिद्धारमैया एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को बेलगावी दौरे पर हैं। बेलगावी में जब बंगलूरू दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा के आरोपों पर सवाल किया गया तो उन्होंने नाराज होते हुए कहा कि क्या भाजपा के समय में दुष्कर्म नहीं हुए थे? उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की घटनाएं नहीं होनी चाहिए और महिलाओं की सुरक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व ऐसे अपराधों को अंजाम देते हैं। हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। भाजपा बंगलूरू की घटना को लेकर राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर का इस्तीफा मांग रही है। भाजपा का आरोप है कि राज्य में अचानक से कमजोर वर्ग के लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, लूट, हत्या जैसे अपराध बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed