Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Siddaramaiah says socio-educational survey of backward castes to not be postponed

Caste Census: कर्नाटक में जाति जनगणना पर राजनीति तेज, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बोले- सर्वेक्षण टाला नहीं जाएगा

Fri, 19 Sep 2025 11:20 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 19 Sep 2025 11:20 PM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि पिछड़ी जातियों का सामाजिक-शैक्षिक सर्वेक्षण टाला नहीं जाएगा। उन्होंने साफ किया कि इसे पिछड़ा वर्ग आयोग ही करेगा। वहीं, विपक्षी भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार जातियों को बांट रही है और आरक्षण पर साजिश कर रही है। लेकिन उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने भरोसा दिलाया कि सभी को न्याय मिलेगा।

विज्ञापन
Karnataka CM Siddaramaiah says socio-educational survey of backward castes to not be postponed
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि कर्नाटक में आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण 22 सितंबर से शुरू होगा और इसे टाला नहीं जाएगा। कुछ मंत्रियों के विरोध और टालने की मांग की खबरों के बीच उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण पिछड़ा वर्ग आयोग ही करेगा और वही तय करेगा कि इसे कैसे किया जाए। उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस सरकार हिंदू-विरोधी नहीं है। 

विज्ञापन


पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने कहा, 'हम इसे नहीं टालेंगे। पिछड़ा वर्ग आयोग एक सांविधानिक निकाय है, हम उसे कोई निर्देश नहीं दे सकते। उन्होंने राय मांगी है, आगे वही फैसला करेंगे।' उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मंत्रियों के असंतोष की खबरें सच नहीं हैं और भाजपा इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा, 'भाजपा कांग्रेस सरकार को हिंदू-विरोधी बताने की कोशिश कर रही है। मैंने मंत्रियों से कहा है कि इसका जवाब दें और सच सामने रखें।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Supreme Court: 'चेक और डिमांड नोटिस में अंकित राशि में अंतर घातक', दिल्ली HC के आदेश पर 'सुप्रीम' टिप्पणी
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में सर्वे पर नहीं लिया निर्णय
बृहस्पतिवार की कैबिनेट बैठक में सर्वे पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। सूत्रों के अनुसार, बैठक में कुछ मंत्रियों ने वोक्कालिगा ईसाई, लिंगायत ईसाई, विश्वकर्मा ब्राह्मण ईसाई, गनीगा ईसाई और मदिवाला ईसाइयों को सूची में शामिल करने पर चिंता जताई।

उपमुख्यमंत्री की लोगों से अपील- सर्वे को लेकर घबराएं नहीं
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वे इस सर्वे को लेकर घबराएं नहीं। उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है। हम सब ठीक करेंगे। किसी को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। भाजपा और अन्य दल अफवाहें फैला रहे हैं। हमारी सरकार सबको न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम हर घर तक जाएंगे और कानून के दायरे में रहकर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करेंगे।'

वीआर सुदर्शन ने आयोग को दिए हैं सुझाव
यह पूछे जाने पर कि क्या कर्नाटक विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष वीआर सुदर्शन ने कोई सिफारिश की थी। सवाल का जवाब देते हुए शिवकुमार ने कहा कि पिछड़ा वर्ग समुदाय के नेता के रूप में, उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर आयोग को सुझाव दिए हैं। 


करंदलाजे ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला 
इस बीच, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने सर्वेक्षण को लेकर मुख्यमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि 'जब भी सिद्धारमैया असफल होते हैं, तो वे जाति का हथियार निकालते हैं।' उन्होंने आरोप लगाया कि 2013 से 2018 के बीच भी सिद्धारमैया ने लिंगायत और वीर शैवों को बांटने की कोशिश की थी और अब फिर वे जातियों को तोड़ने में लगे हैं। वोक्कालिगा, लिंगायत और गनीगा समुदाय को बांटने के बाद अब वह ईसाई रूप सामने लाए हैं। यह साजिश है ताकि हमारा कोटा छीना जा सके।

ये भी पढ़ें: India-Canada Ties: भारत-कनाडा संबंध सुधार की राह पर, NSA स्तर पर हुई वार्ता; इन मुद्दों पर की गहन चर्चा

अपनी जाति-उपजाति से ऊपर उठकर एकजुट हों सभी हिंदू: करंदलाजे
करंदलाजे ने कहा, 'अगर कोई ईसाई है तो उसे उसी रूप में दर्ज करना चाहिए। जो एससी/एसटी या ओबीसी से ईसाई धर्म में गए हैं, उन्हें अल्पसंख्यक वर्ग की सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन अब सुनियोजित तरीके से एससी/एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीना जा रहा है।' उन्होंने आगे कहा कि समय आ गया है कि सभी हिंदू अपनी जाति और उपजाति से ऊपर उठकर एकजुट हों, वरना हम बंट जाएंगे। अंग्रेजों ने जो किया, वही मानसिकता इस सिद्धारमैया सरकार की भी है। हम इसे होने नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed