फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Siddaramaiah gives Chalo Delhi call to protest against 'financial tyranny' of Centre

INC: कर्नाटक के साथ अन्याय के आरोप में कांग्रेस चलाएगी दिल्ली चलो आंदोलन, BJP सांसदों से शामिल होने का अनुरोध

Tue, 06 Feb 2024 02:10 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 06 Feb 2024 02:10 PM IST
सार

सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक को न्याय और अनुदान में भेदभाव नहीं सहना चाहिए। उन्होंने अन्याय के खिलाफ हो रहे आंदोलन में भाजपा सांसदों से भी भाग लेने का अनुरोध किया है।
 

विज्ञापन
Karnataka CM Siddaramaiah gives Chalo Delhi call to protest against 'financial tyranny' of Centre
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने वाले हैं। वह राज्य के सभी कांग्रेस विधायक और सांसद के साथ अंतरण और सहायता अनुदान के संबंध में केंद्र के कथित अन्याय के खिलाफ सात फरवरी को नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सीएम ने दिल्ली चलो आंदोलन का एलान किया है। यह प्रदर्शन बुधवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होना है। 
विज्ञापन


कर्नाटक को भेदभाव नहीं सहना चाहिए
15वें वित्त आयोग से कर्नाटक के साथ हुए कथित अन्याय और केंद्र से अनुदान समेत राज्य से जुड़े कई अन्य मुद्दों को लेकर सिद्धारमैया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को न्याय और अनुदान में भेदभाव नहीं सहना चाहिए। इसके लिए उन्होंने भाजपा सांसदों से भी इसमें भाग लेने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


इन लोगों को लिखा पत्र
वहीं, सीएम ने निर्मला सीतारमण, राजीव चंद्रशेखर, एचडी देवगौड़ा, तेजस्वी सूर्या और मल्लिकार्जुन खरगे सहित सांसदों को पत्र लिखकर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का अनुरोध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के मुश्किल वक्त में काम नहीं आया दिया गया कर
वहीं, मुख्यमंत्री ने यह दावा किया कि कन्नड़ लोगों द्वारा दिया गया कर राज्य के मुश्किल वक्त में काम नहीं आया और यह पैसा उत्तरी राज्यों के पास जा रहा है। उन्होंने कहा, 'केंद्र सरकार की वित्तीय अत्याचार की निंदा करने के लिए चलो दिल्ली आंदोलन शुरू किया जा रहा है। कल सुबह 11 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस भेदभाव के खिलाफ वह अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे।'

किसी के खिलाफ नहीं
उन्होंने कहा, 'यह आंदोलन किसी के खिलाफ नहीं है, यह करुनाडु और कन्नडिगा के फायदे के लिए है। यह संघर्ष कर्नाटक के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ है। इसलिए हम सभी से अनुरोध करते हैं कि चाहें किसी भी पार्टी से जुड़े हों आंदोलन में जरूर भाग लें।' 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान भी राज्य को उचित सहायता नहीं मिली और अनुदान में भेदभाव हो रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने भी लगाए आरोप
राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आज विधान सौदा में इस मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद कहा कि यह विरोध भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नहीं है। इसलिए सभी विधायकों को भाग लेना चाहिए। 


उन्होंने कहा, 'सरकार इसका विरोध करेगी, सभी विधायकों को पार्टी भूल जाना चाहिए और भाग लेना चाहिए। हम सभी को राज्य की भलाई के लिए मिलकर लड़ना होगा। हम एक संघ प्रणाली में हैं। हम केंद्र सरकार को सहयोग दे रहे हैं, लेकिन केंद्र द्वारा हमारे साथ अनुचित व्यवहार जारी है। हमें कोविड के दौरान भी उचित राहत नहीं मिली, भारी बारिश के दौरान भी हमें अनुदान नहीं मिला। भद्रा मेलदांडे परियोजना के लिए 5300 करोड़ रुपये नहीं दिए गए। यह भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन नहीं है। इसके बजाय, यह वित्तीय वितरण और सूखा राहत में भेदभावपूर्ण रवैये के खिलाफ एक विरोध है।'



 


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed