{"_id":"679f2d5dfc06f641d80d45a1","slug":"karnataka-cm-political-advisor-br-patil-resign-write-letter-to-siddaramaiah-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार बीआर पाटिल का इस्तीफा, राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार बीआर पाटिल का इस्तीफा, राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं शुरू
Sun, 02 Feb 2025 02:08 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:08 PM IST
सार
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि 'मैं उनसे बात करूंगा। इस्तीफे का पत्र बंगलूरू से आया है। मैंने अभी तक पत्र पढ़ा नहीं है। मैं उन्हें फोन करूंगा और उनसे बात करूंगा।'
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार बीआर पाटिल ने इस्तीफा दे दिया है। बीआर पाटिल ने सीएम के राजनीतिक सलाहकार पद से इस्तीफा देने की वजह सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। पाटिल ने बताया कि उन्होंने सीएम को चिट्ठी लिखी है। वहीं सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि वह पाटिल से बात करेंगे और उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे। पाटिल से इस्तीफे से कर्नाटक के राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
बीआर पाटिल ने इस्तीफे पर कही ये बात
कांग्रेस विधायक बीआर पाटिल ने सीएम के राजनीतिक सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि 'मैंने कल इस्तीफा दे दिया था। मैंने सीएम को चिट्ठी लिखी है, जिसमें पूरी जानकारी दी है। अगर वह मुझे कॉल करेंगे तो मैं उनसे बात करूंगा। इस्तीफे की कई वजह हैं, लेकिन मैं उनके बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं करूंगा। मेरी अभी सीएम से बात नहीं हुई है और मैं अपना इस्तीफा वापस भी नहीं लूंगा।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीआर पाटिल राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात से नाराज बताए जा रहे हैं। इसे पार्टी की आंतरिक कलह से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं पाटिल के इस्तीफे पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि 'मैं उनसे बात करूंगा। इस्तीफे का पत्र बंगलूरू से आया है। मैंने अभी तक पत्र पढ़ा नहीं है। मैं उन्हें फोन करूंगा और उनसे बात करूंगा।'
विज्ञापन
प्रियांक खरगे बोले- मीडिया कहानियां न बनाए
कांग्रेस नेता और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि 'मुझे नहीं पता है कि उन्होंने (बीआर पाटिल) इस्तीफा क्यों दिया। वे खरगे साहब और सीएम सिद्धारमैया दोनों के करीबी हैं और मुझे पता है कि उनके इस्तीफे की कोई न कोई तो वजह होगी ही। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जब तक वजह पता नहीं चलती है, तब तक मीडिया को इस बारे में कहानी नहीं बनानी चाहिए।'

#WATCH | Kalaburagi: On his resignation from the post of Karnataka CM Siddaramaiah's political advisor, Congress MLA BR Patil says, "...I resigned the day before yesterday. I have written a detailed letter to the CM. I will speak with him if he calls me...There are several… pic.twitter.com/SUahcjNFRX
— ANI (@ANI) February 2, 2025