फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Bommai asked Mallikarjun Kharge Sonia Gandhi to clarify if they are in favour of terrorists

Karnataka: डीके शिवकुमार के बयान पर हंगामा, CM बोम्मई ने खरगे-सोनिया से पूछा- क्या आप आतंकियों के पक्ष में हैं

Fri, 16 Dec 2022 05:49 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 16 Dec 2022 05:49 PM IST
सार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि मंगलुरु ऑटो ब्लास्ट भाजपा सरकार की साजिश का हिस्सा था, ताकि मतदाता डेटा चोरी घोटाले से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।

विज्ञापन
Karnataka CM Bommai asked Mallikarjun Kharge Sonia Gandhi to clarify if they are in favour of terrorists
CM Bommai - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के मंगलुरु ऑटो ब्लास्ट पर बयान को लेकर राज्य में सियासी बहस छिड़ गई है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिवकुमार के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी से पूछा कि क्या वे आतंकवादियों के पक्ष में हैं या देशभक्तों के?

विज्ञापन


बता दें, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया है कि मंगलुरु ऑटो ब्लास्ट भाजपा सरकार की साजिश का हिस्सा था, ताकि मतदाता डेटा चोरी घोटाले से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के इस बयान पर मीडिया से बातचीत में सीएम बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी आतंकी घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया था और आतंकियों का समर्थन किया था। यह कांग्रेस की नीति का हिस्सा है। उसने एक आतंकी को फांसी दिए जाने की आलोचना भी की थी।
विज्ञापन


कांग्रेस की तुष्टीकरण की रणनीति का हिस्सा
बोम्मई ने कहा कि यह चुनाव के लिए कांग्रेस की तुष्टीकरण की रणनीति का हिस्सा है। कांग्रेस नेताओं को लगता है कि इस तरह के बयानों से उन्हें अल्पसंख्यक वोट मिलेंगे और उन्होंने वही पुरानी रणनीति अपनाई है। लेकिन लोग जागरूक हैं, अब ऐसी चीजें नहीं चलेंगी। सीएम बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे उन आतंकवादियों के पक्ष में हैं जो शांति और व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं, या देश की सेवा करने वाले देशभक्तों के पक्ष में हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की हरकतों और बयान से देश और पुलिस बलों का मनोबल गिरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बोम्मई ने कहा कि विस्फोट के आरोपी मोहम्मद शारिक का मंगलुरु में विस्फोट करने का इरादा था। उसने अपनी पहचान बदल ली थी। पहले भी वह दो-तीन बार पकड़ा जा चुका है। यह भी पता चला है कि वह विदेश में बैठे आतंकवादियों के संपर्क में था।


डीके शिवकुमार ने क्या कहा था
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में मंगलुरु में 19 नवंबर को हुए विस्फोट का जिक्र करते हुए सवाल उठाया था कि किसने डीजीपी को बिना जांच के यह घोषणा करने के लिए कहा था कि यह आतंकवादी कृत्य है? शिवकुमार के इस बयान पर सत्तारूढ़ भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed