फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Basavaraj Bommai reaction on MLA Anand Singh meeting BS Yediyurappa news in Hindi

कर्नाटक: येदियुरप्पा से मिले विभाग आवंटन से नाराज मंत्री, मुख्यमंत्री बोम्मई बोले- दोनों से बात करूंगा

Wed, 11 Aug 2021 09:00 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 11 Aug 2021 09:00 PM IST
सार

विभाग आवंटन पर नाराज कर्नाटक के पर्यटन मंत्री आनंद सिंह ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इसे लेकर कहा है कि मैं उनकी मांग के बारे में जानता हूं और दोनों से बात करूंगा। 

विज्ञापन
Karnataka CM Basavaraj Bommai reaction on MLA Anand Singh meeting BS Yediyurappa news in Hindi
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के पर्यटन मंत्री और विधायक आनंद सिंह की राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार की शाम प्रतिक्रिया दी। बोम्मई ने कहा कि आनंद सिंह पहले ही यह (विभाग आवंटन पर नाराजगी) कह चुके हैं और मैं उनकी मांग को लेकर उनसे बात कर चुका हूं। वह आए और बीएस येदियुरप्पा से मिले। मुझे उनके आने की जानकारी मिली है। मैं आनंद सिंह और बीएस येदियुरप्पा से बात करूंगा। 

विज्ञापन


वहीं, मेकेदातु परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पीने के पानी से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय का एक आदेश है। अदालत पहले ही कह चुकी है कि पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। तमिलनाडु की ओर से इस पर आपत्ति को लेकर बोम्मई ने कहा कि उन्हें आपत्ति जताने दीजिए, हम यह लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ेंगे। इस परियोजना को लेकर सीएम पहले कोई समझौता न करने की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed