फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Basavaraj Bommai alleges Congress trying to win LC Legislative Council elections using money power

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बोम्मई ने लगाया आरोप, पैसे की ताकत से विधान परिषद चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है कांग्रेस

Sun, 05 Dec 2021 08:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 05 Dec 2021 08:28 PM IST
सार

बेंगलुरु के अन्नितेले में आयोजित भाजपा के एक सम्मेलन में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसे का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Karnataka CM Basavaraj Bommai alleges Congress trying to win LC Legislative Council elections using money power
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि वह आगामी विधान परिषद चुनाव में पैसे की ताकत का इस्तेमाल करके जीतना चाहती है। इसके साथ ही बोम्मई ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी लोगों का समर्थन को चुकी है। ये चुनाव 10 दिसंबर को होने हैं।

विज्ञापन


बोम्मई ने यह आरोप अत्तिबेले में भाजपा की ओर से आयोजित विजय संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब उस स्तर पर पहुंच गई है कि चुनाव जीतने के लिए हर तरीके का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पैसे वाले लोगों को प्रत्याशी बना रही है।

विज्ञापन

'कांग्रेस में नैतिकता का पतन हुआ, सही जगह दिखाए जनता'

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नैतिकता का पतन स्पष्ट है। लोगों को कांग्रेस की उसकी सही जगह दिखानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए पैसे और ताकत का इस्तेमाल करने आरोपों को लेकर बोम्मई ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी है जो पैसा बांटती है।

बोम्मई ने कहा, 'जब आप चुनाव लड़ने के अपना उम्मीदवार चुनते समय पैसे को ध्यान में रखते हैं तो आप किस नैतिकता की बात करते हैं? आप (सिद्धारमैया) जब सत्ता में थे तब आपने ग्राम पंचायतों की ओर देखने की भी जहमत नहीं उठाई। एक लाख घर देने का आपका वादा अभी भी वादा ही है।' 

'भाजपा सरकार करवा रही है जनता के लिए घरों का निर्माण'

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में भाजपा शासित सरकार ने शहरी इलाकों में एक लाख घर और ग्रामीण इलाकों में चार लाख घरों का निर्माण करने के लिए कदम उठाए हैं। यह काम अगले एक से डेढ़ साल के अंदर पूरा हो जाएगा। उन्होंने राज्य में आने वाले समय में निवेश की संभावनाओं पर भी जोर दिया।

यह कहते हुए कि बेंगलुरु का संपूर्ण विकास तभी संभव है अगर इससे जुड़ी हुई ग्राम पंचायतों में अच्छा विकास हो, बोम्मई ने कहा कि इन गांवों को विकास की राह पर ले जाना हमारी सरकार का उद्देश्य है। बेंगलुरु के औद्योगीकरण से मिलने वाली राशि इन गांवों में विकास पर खर्च की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed