{"_id":"6783fa721b544664580c10f8","slug":"karnataka-chief-minister-siddaramaiah-says-his-chair-is-not-vacant-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर CM सिद्धारमैया ने कसा तंज, बोले- उनकी कुर्सी खाली नहीं है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर CM सिद्धारमैया ने कसा तंज, बोले- उनकी कुर्सी खाली नहीं है
Sun, 12 Jan 2025 10:53 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:53 PM IST
सार
Karnataka: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, हमारे बीच कोई भ्रम नहीं है लेकिन पत्रकार अब भी लिख रहे हैं कि सीएम बदला जाएगा। मेरी कुर्सी खाली नहीं है लेकिन वे अब भी कहते हैं कि मुख्यमंत्री बदला जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि उनकी कुर्सी खाली नहीं है, लेकिन फिर भी पत्रकार ऐसी खबरें दे रहे हैं कि राज्य में सत्ता परिवर्तन होने वाला है। सिद्धारमैया उन अटकलों पर तंज कस रहे थे, जिसमें दावा किया गया था कि, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार जल्द ही उनकी जगह ले लेंगे।
प्रेस क्लब ऑफ बेंगलुरु (पीसीबी) अवॉर्ड-2024 में मुख्यमंत्री ने कहा, हमारे बीच कोई भ्रम नहीं है लेकिन पत्रकार अब भी लिख रहे हैं कि सीएम बदला जाएगा। मेरी कुर्सी खाली नहीं है लेकिन वे अब भी कहते हैं कि मुख्यमंत्री बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि खबरें धारणाओं के आधार पर बनाई गई हैं, हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं है।
सीएम सिद्धरमैया ने कहा, अगर लोग रात के खाने के लिए एकत्र होते हैं, तो यह अटकलों पर आधारित खबर बन जाती है कि ऐसी चर्चाएं हुई होंगी, हालांकि हम किसी और चीज पर चर्चा कर रहे होते हैं, न कि वहां (खबर में) बताई गई बात पर। वह मंत्रियों द्वारा आयोजित रात्रिभोज बैठकों का जिक्र कर रहे थे, जो सत्ता के गलियारों में चर्चा का विषय बन गई थीं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि रिपोर्टिंग करते समय वे समाज और स्वविवेक को ध्यान में रखें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इन दिनों अटकलों पर आधारित पत्रकारिता केंद्र में है। यह एक खतरनाक प्रवृत्ति है। आपको यह सत्यापित करना चाहिए कि यह सच है या झूठ। कम से कम आपकी खबर सच्चाई के करीब होनी चाहिए। सिद्धरमैया ने स्वस्थ आलोचना पर जोर देते हुए कहा कि इससे लोगों को सुधार करने और सुधारात्मक कदम उठाने में मदद मिलती है।