फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai unveiled the 161 ft tall Panchamukhi Anjaneya Swamy statue at Bidanagere village of Tumkur district

कर्नाटक: 161 फुट ऊंची पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किया अनावरण

Sun, 10 Apr 2022 04:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 10 Apr 2022 04:35 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि पंचमुखी हनुमान का एक विशेष रूप है, जिसका रामायण में उल्लेख है। हनुमान ने दुनिया के कल्याण के लिए यह रूप लिया था।

विज्ञापन
Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai unveiled the 161 ft tall Panchamukhi Anjaneya Swamy statue at Bidanagere village of Tumkur district
161 ft tall Panchamukhi Anjaneya Swamy - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने तुमकुर जिले के बिदानगेरे गांव में 161 फुट ऊंची पंचमुखी हनुमानजी की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले यह राज्य कई विवादों की वजह से पहले से ही चर्चा में है।

विज्ञापन


इस दौरान बोम्मई ने कहा कि राज्य के लिए अच्छा समय आने वाला है। उन्होंने यह बात जिले के कुनिगल तालुक के बिदानगेरे में बिदानगेरे बसवेश्वर मठ द्वारा स्थापित 161 फीट ऊंची पंचमुखी अंजनेय स्वामी प्रतिमा के अनावरण के बाद कही। बोम्मई ने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर क्षेत्र में कई पवित्र कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में भारी विकास देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचमुखी हनुमान का एक विशेष रूप है, जिसका रामायण में उल्लेख है। हनुमान ने दुनिया के कल्याण के लिए यह रूप लिया था। यह हनुमान की दिव्य इच्छा है कि कर्नाटक में उनकी 161 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित हो। मूर्तिकारों ने एक अद्भुत काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बोम्मई ने कानून- व्यवस्था संघ परिवार के हवाले की: सिद्धरमैया  
कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने हिंदू संगठनों के व्यवहार को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने कानून व्यवस्था विभाग संघ परिवार को सौंप दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में मंदिरों के आसपास मुस्लिम दुकानदारों पर कथित तौर पर हमला करने वाले हिंदू संगठनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू नहीं करने के मुद्दे पर बोम्मई पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, बसवराज बोम्मई ने सरकार के कानून और व्यवस्था विभाग को संघ परिवार के हवाले कर दिया है व श्रीराम सेना के गुंडों को अनुबंध पर नियुक्त किया गया है। कर्नाटक के लिए यह एक आपदा है।


उन्होंने कहा, राम के नाम पर मारीच का कार्य। ये रावण हैं, जो मारीचों को हुक्म दे रहे हैं और उन रावणों को भी दंडित किया जाना चाहिए। सिद्धरमैया ने कहा कि अगर बोम्मई ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री हैं तो उन्हें धारवाड़ में मुस्लिम व्यापारियों की दुकानों में तोड़फोड़ करने के आरोप में ‘श्रीराम सेना के गुंडों’ को जेल में डाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बोम्मई ऐसा करने में असमर्थ हैं तो बेहतर होगा कि कर्नाटक के हित में वह इस्तीफा दे दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed