फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka cab driver died by suicide by setting himself on fire outside his estranged wife home Bengaluru

Karnataka: शख्स ने पत्नी के घर के बाहर खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या की; अनबन की वजह अलग-अलग रह रहे थे दोनों

Fri, 24 Jan 2025 11:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Jan 2025 11:09 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह मंजूनाथ उसके घर गया तो नयना राज ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर मंजूनाथ रात 11 बजे उसके घर लौटा और कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। मंजूनाथ की मां ने अपने बेटे की मौत पर संदेह जताया है। मंजूनाथ और नयना राज के दो बेटे हैं। जांच जारी है।

विज्ञापन
Karnataka cab driver died by suicide by setting himself on fire outside his estranged wife home Bengaluru
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कर्नाटक में एक शख्स ने अलग रह रही पत्नी के घर के बाहर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। वे लंबे से अलग-अलग ही रह रहे थे। पत्नी ने तलाक के लिए अर्जी भी दे रखी है। मृतक की पहचान 39 वर्षीय मंजूनाथ के रूप में हुई है। वह कैब ड्राइवर था।

विज्ञापन


पारिवारिक कलह के चलते केरोसिन डालकर आग लगाई
पुलिस के मुताबिक, कैब चालक ने पारिवारिक कलह के चलते केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। मृतक की पहचान तुमकुरु निवासी मंजूनाथ के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात ज्ञानभारती पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मंजूनाथ और उनकी पत्नी नयना राज के बीच विवाद था। नयना मेकअप आर्टिस्ट हैं। झगड़े के कारण वे 2023 से अलग रह रहे थे। नयना राज ने तलाक के लिए अर्जी दे रखी है। 
विज्ञापन


घर के बाहर खड़ा होकर चिल्लाता था
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नयना ने अदालत में मामला दायर किया हुआ है। हालांकि, मंजूनाथ तलाक के पक्ष में नहीं था और नियमित रूप से उसके अपार्टमेंट में आता था और उससे गुजारिश करता था कि वह बिना किसी परेशानी के उसके साथ शांति से रहेगा।  वह उसके घर के बाहर खड़ा होकर चिल्लाता था। इस दौरान उसने पत्नी को तलाक न देने के लिए मनाने की कोशिश भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजूनाथ की मां ने बेटे की मौत पर संदेह जताया
गुरुवार की सुबह मंजूनाथ अपनी पत्नी के घर गया, लेकिन उसने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर होकर वह रात 11 बजे उसके घर लौटा और कथित तौर पर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। मंजूनाथ की मां ने अपने बेटे की मौत पर संदेह जताया है। मंजूनाथ और नयना राज के दो बेटे हैं। जांच जारी है।

प्यार के बाद परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
पुलिस के मुताबिक, मंजूनाथ को नयना से प्यार हो गया था। परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर उसने 2016 में उससे शादी कर ली। तब से वे विमलेश्वर कृपा, ज्ञानभारती एनजीईएफ लेआउट में रह रहे थे। उनका नौ साल का बेटा है, जो कक्षा 4 में पढ़ता है। पुलिस ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 (आत्महत्या आदि पर पुलिस द्वारा जांच और रिपोर्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Karnataka cab driver died by suicide by setting himself on fire outside his estranged wife home Bengaluru
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मॉल की दूसरी मंजिल से कूदकर व्यक्ति ने दी जान
इस बीच एक अन्य मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति ने बंगलूरू के एक मॉल की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शहर के उल्लाल उपनगर निवासी टीसी मंजूनाथ के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे मल्लेश्वरम स्थित मंत्री मॉल में हुई। उसकी जेब से मिले नोट में लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

पुलिस के मुताबिक, मंजूनाथ अचानक रेलिंग पर चढ़ा और कथित तौर पर दूसरी मंजिल से कूद गया। उसे तुरंत सुरक्षा गार्डों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह भारी कर्ज में डूबा हुआ था और अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान घाटे में चलने के कारण कर्ज नहीं चुका पा रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed