Karnataka: भाजपा कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, कांग्रेस विधायक के खिलाफ टिप्पणी करने पर किया गया था गिरफ्तार
कांग्रेस विधायक एएस पोन्ना के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार गिए गए भाजपा कार्यकर्ता विनय सोमैया ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ बेवजह एफआईआर दर्ज की गई, जिसके चलते वह अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ता विनय सोमैया ने शुक्रवार को कथित तौर पर एक कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमैया को कांग्रेस विधायक एएस पोन्ना के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाया, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
30 वर्षीय सोमैया कोडगु जिले का रहने वाला था। पुलिस ने एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें कहा गया है कि करीब दो महीने पहले कांग्रेस कार्यकर्ता तेन्नेरा मैना की शिकायत पर मडिकेरी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने विराजपेट के कांग्रेस विधायक पोन्ना के खिलाफ कुछ टिप्पणियां पोस्ट की थीं। पोन्ना मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कानूनी सलाहकार हैं। विनय को व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन बताया गया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
सुसाइड नोट में नामित लोगों के खिलाफ हो कार्रवाई
सुसाइड नोट में सोमैया ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर 'राजनीति से प्रेरित' थी, जिसके चलते उन्हें और उनके परिवार को अपमान का सामना करना पड़ा। मृतक ने सुसाइड नोट में नामित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा ने सोमैया के लिए न्याय की मांग करते हुए मदिकेरी में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम चल रहा है। मामले की जांच की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Karnataka: जिंदगी की जंग हारी मां, ममता का भी गला घोंटा; दो दिव्यांग बच्चों के साथ महिला ने की आत्महत्या
मामले में संलिप्त मिलने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई: गृह मंत्री
सोमैया की मौत के बाद, गृह मंत्री जी परमेश्वर ने संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की जांच करेगी। गृह मंत्री ने कहा, 'संबंधित डीसीपी जांच करेंगे। जांच में, किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। तथ्य सामने आने पर चाहे कोई भी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'
निष्पक्ष जांच नहीं होने पर कड़ा विरोध करेगी भाजपा: विजयेंद्र
इसके अलावा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने शिकारीपुर में संवाददाताओं से बात की। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री से सोमैया की आत्महत्या मामले पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि मामले में विधायक या किसी अन्य प्रभावशाली व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। विजयेंद्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार निष्पक्ष जांच नहीं कराती है तो भाजपा कड़ा विरोध करेगी।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'दलितों-आदिवासियों की योजनाओं के लिए बजट हिस्सेदारी तय करने का कानून बने', राहुल गांधी की मांग
भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेवजह दर्ज की जा रहीं एफआईआर: विजयेंद्र
विजयेंद्र ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि सोमैया ने सुसाइड नोट में विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार बेवजह एफआईआर दर्ज की जा रही हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है। विजयेंद्र ने कहा कि मुझे पता लगा है कि सोमैया ने दबाव और उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की है, जिसका उन्होंने सुसाइड नोट में उल्लेख किया है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.