फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi calls for law ensuring fair share of budget for schemes for Dalits Adivasis

Rahul Gandhi: 'दलितों-आदिवासियों की योजनाओं के लिए बजट हिस्सेदारी तय करने का कानून बने', राहुल गांधी की मांग

Fri, 04 Apr 2025 03:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 04 Apr 2025 03:05 PM IST
सार

राहुल गांधी ने मांग की है कि दलितों और आदिवासियों के लिए जो सरकारी योजनाएं हैं, उनके लिए बजट में उचित हिस्सेदारी मिलने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Rahul gandhi calls for law ensuring fair share of budget for schemes for Dalits Adivasis
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मांग की है कि ऐसा कानून बनना चाहिए, जो यह सुनिश्चित करे कि दलितों और आदिवासियों के लिए बनी सरकारी योजनाओं के लिए बजट में उचित हिस्सा मिले। उन्होंने दलितों और आदिवासियों को सत्ता में भागीदारी देने के लिए भी ठोस कदम उठाने की अपील की। राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने हाल ही में दलित और आदिवासी समुदायों से जुड़े शोधकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि 'प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि दलितों और आदिवासियों के लिए केंद्रीय बजट का एक निश्चित हिस्सा आवंटित करने के लिए कानून बनाया जाए। कर्नाटक और तेलंगाना में पहले से ही ऐसा कानून लागू है और वहां इन समुदायों को इसका लाभ मिला है। यूपीए सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर दलितों और आदिवासियों के लिए 'उप-योजनाएं' भी शुरू की थीं। हालांकि, मोदी सरकार के दौरान इस प्रावधान को कमजोर कर दिया गया है और बजट का बहुत छोटा हिस्सा ही इन वर्गों तक पहुंच रहा है।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: राहुल गांधी को हाईकोर्ट से झटका, सावरकर पर विवादित बयान देने के मामले में अदालत ने खारिज की याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'दलित और आदिवासी लंबे समय से अधिकारों और प्रतिनिधित्व के लिए लड़ रहे हैं। आज हमें इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि उन्हें सत्ता में भागीदारी और शासन में आवाज देने के लिए और क्या ठोस कदम उठाए जा सकते हैं।' लोकसभा में नेता विपक्ष ने कहा, 'हमें एक राष्ट्रीय कानून की जरूरत है जो दलितों और आदिवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए विशेष रूप से तैयार की गई योजनाओं के लिए बजट का उचित हिस्सा सुनिश्चित करे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed