फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: BJP top leaders Pm Modi and amit shah will camp every month on advice of bs Yeddyurappa

Karnataka: येदियुरप्पा की सलाह पर कर्नाटक में कैंप करेंगे BJP के टॉप लीडर्स, हर माह आएंगे पीएम मोदी और शाह

Tue, 06 Sep 2022 02:51 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:51 PM IST
सार

Karnataka: दक्षिण भारत की राजनीति पर नजर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार आर. राजगोपालन अमर उजाला से चर्चा में कहते हैं कि चुनावों को देखते हुए भाजपा ने कर्नाटक में मैदान संभाल लिया है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह जगाने के लिए पार्टी के बड़े नेता बारी-बारी से कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं...

विज्ञापन
Karnataka: BJP top leaders Pm Modi and amit shah will camp every month on advice of bs Yeddyurappa
Karnataka- BS Yediyurappa with PM Modi - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कांग्रेस अपनी गिरती साख के बावजूद दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मज़बूत स्थिति बनाए हुए है। वहीं दक्षिण के राज्यों में आज भी क्षेत्रीय दल ताकतवर हैं। लेकिन, भाजपा को इसी दक्षिण भारत में अब उम्मीद दिखाई दे रही है। इसी वजह से पार्टी ने भाजपा शासित राज्य कर्नाटक पर फोकस करना शुरू कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा आठ सितंबर को एक दिवसीय दौर पर कर्नाटक पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे एक रोड शो भी करेंगे। इसके अलावा सरकार और संगठन के लोगों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव तैयारियों की रूपरेखा भी तैयार करेंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष बेंगलुरु में एक रोड शो में हिस्सा ले सकते हैं। इसके बाद वे एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां वे केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वे कर्नाटक सरकार के मंत्रियों के साथ उनके प्रदर्शन की समीक्षा भी करेंगे। वे पार्टी पदाधिकारियों और भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक के अलावा राज्य के सांसदों और विधायकों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले अप्रैल में भी भाजपा अध्यक्ष दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक आए थे।
विज्ञापन


दक्षिण भारत की राजनीति पर नजर रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार आर. राजगोपालन अमर उजाला से चर्चा में कहते हैं कि चुनावों को देखते हुए भाजपा ने कर्नाटक में मैदान संभाल लिया है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह जगाने के लिए पार्टी के बड़े नेता बारी-बारी से कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। कर्नाटक में सत्ता में वापसी करना भाजपा के लिए बहुत ही मुश्किल है। क्योंकि भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के बहुत आरोप हैं। प्रदेश संगठन में गुटबाजी बहुत चरम पर है। इसके अलावा प्रदेश की कमान किसी अन्य नेता को सौंपी जा सकती है, इसके कयास भी बहुत तेजी से चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोम्मई नहीं मोदी के चेहरे के साथ चुनाव में जाएगी भाजपा

उन्होंने कहा, ऐसी परिस्थितियों के बीच भाजपा सरकार की छवि जनता के बीच बहुत कमजोर नजर जा रही है। इसलिए भाजपा के केंद्रीय संगठन ने तय किया कि पीएम मोदी समेत पार्टी का कोई दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव तक हर माह कर्नाटक का दौरा करेगा। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नाटक आ रहे हैं। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आएंगे। इसके अलावा हर शनिवार और रविवार को एक केंद्रीय मंत्री प्रदेश के किसी एक जिले के प्रवास पर रहेंगे। भाजपा को डर है कि सत्ता विरोधी लहर उसे इन चुनावों में नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए पार्टी ने यहां संगठन को मजबूत करने के साथ जनता के बीच जाना अभी से शुरू कर दिया है।


प्रदेश अन्य राजनीतिक जानकारों ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि बीते दिनों पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पीएम से हर माह कर्नाटक का एक दौरा करने की गुजारिश की थी, जिसे पीएम ने स्वीकार कर लिया था। इस बार का विधानसभा चुनाव बसवराज बोम्मई के नेतृत्व की बजाय पीएम मोदी चेहरे के साथ लड़ा जाएगा।

हर महीने एक बार जरूर आएंगे पीएम मोदी

कर्नाटक भाजपा के वयोवृद्ध नेता बीएस येदियुरप्पा ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा था कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति के बारे में जानने की कोशिश की। मैंने प्रधानमंत्री से राज्य का बार-बार दौरा करने का अनुरोध किया है। उन्होंने मुझे माह में कम से कम एक बार कर्नाटक का दौरे करने का आश्वासन दिया है। भाजपा 140 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed