फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP president and leader of opposition not decided even after two months

Karnataka: दो माह बाद भी BJP अध्यक्ष-नेता प्रतिपक्ष तय नहीं, पुत्रमोह और लिंगायत-वोक्कालिगा में उलझी पार्टी

Fri, 14 Jul 2023 05:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 14 Jul 2023 05:58 AM IST
सार

राजनीति से संन्यास की घोषणा करने के बाद येदियुरप्पा चाहते हैं कि हर हाल में उनके विधायक पुत्र बीवाई विजेंद्र को दोनों में से एक पद दिया जाए। लोकसभा चुनाव सिर पर होने के कारण पार्टी नेतृत्व येदियुरप्पा को नाराज करने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
Karnataka BJP president and leader of opposition not decided even after two months
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के करीब दो महीने बीत जाने के बावजूद भाजपा राज्य में नया अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाई है। दरअसल इन दोनों पदों के लिए पार्टी पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के पुत्रमोह के साथ लिंगायत और वोक्कालिगा के बीच संतुलन बनाने का रास्ता नहीं निकाल पा रही। चूंकि चंद महीने बाद लोकसभा चुनाव है, ऐसे में पार्टी इन दोनों पदों पर नाम तय करने के मामले में फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते विधानसभा चुनाव के नतीजे ने भाजपा को उलझा दिया है। चुनाव में पार्टी के परंपरागत मतदाता रहे लिंगायत बिरादरी का झुकाव कांग्रेस की ओर हुआ। वोक्कालिगा बिरादरी का इस बार जदएस की जगह कांग्रेस के प्रति ज्यादा झुकाव नजर आया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का पद के मामले में दोनों बिरादरी के बीच संतुलन साधना चाहती है।

विज्ञापन

पुत्र के लिए अड़े येदियुरप्पा
राजनीति से संन्यास की घोषणा करने के बाद येदियुरप्पा चाहते हैं कि हर हाल में उनके विधायक पुत्र बीवाई विजेंद्र को दोनों में से एक पद दिया जाए। लोकसभा चुनाव सिर पर होने के कारण पार्टी नेतृत्व येदियुरप्पा को नाराज करने की स्थिति में नहीं है। बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपने सहयोगी सहित राज्य की 28 में से 26 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। पार्टी आगामी चुनाव में यही स्थिति बरकरार रखना चाहती है। इसके लिए उसके सामने विभिन्न जातियों के बीच चौतरफा संतुलन बैठाने की चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नामों पर अब तक हुआ विचार
अध्यक्ष पद के लिए वोक्कालिगा बिरादरी से केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, सीटी रवि और सीएन अश्वथ नारायण के नाम पर चर्चा हुई। वहीं, नेता प्रतिपक्ष के लिए लिंगायत समुदाय से पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई, बसनगौड़ा पाटिल यतनाल और वोक्कालिगा समुदाय से आर अशोक और सीएन अश्वथ नारायण के नाम पर चर्चा हुई है। पार्टी इनमें से एक पद ओबीसी या एससी को देने पर भी मंथन कर रही है। इस क्रम में सुनील कुमार और अरबिंद लिंबावली के नाम पर भी विचार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed