फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP MLC Baburao Chinchansur tenders resignation

Karnataka: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका, एमएलसी बाबूराव चिंचंसुर ने दिया इस्तीफा

Tue, 21 Mar 2023 12:59 AM IST
देव कश्यप एएनआई, बंगलूरू।
एएनआई, बंगलूरू। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Mar 2023 12:59 AM IST
सार

माना जा रहा है कि चिंचंसुर ने गुरमित्कल निर्वाचन क्षेत्र (Gurmitkal constituency) से विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें टिकट से इनकार कर दिया गया क्योंकि वह वर्तमान में एमएलसी हैं। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन
Karnataka BJP MLC Baburao Chinchansur tenders resignation
भाजपा एमएलसी बाबूराव चिंचानसुर और विधान परिषद सभापति बसवराज होरात्ती। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एमएलसी बाबूराव चिंचंसुर ने सोमवार को राज्य विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधान परिषद के सभापति बसवराज होरात्ती को सौंपा। बसवराज होरात्ती ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि चिंचंसुर ने गुरमित्कल निर्वाचन क्षेत्र (Gurmitkal constituency) से विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें टिकट से इनकार कर दिया गया क्योंकि वह वर्तमान में एमएलसी हैं। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


होरात्ती ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र से बात करते हुए कहा, "चिंचंसुर ने कहा कि वह अपना इस्तीफा सौंपने के लिए पिछले चार दिनों से मुझे ढूंढ रहे थे। सोमवार को उन्होंने मुझसे बंगलूरू में मेरे आवास पर मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। मैंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है और मैं ना नहीं कह सकता।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में कोली-कब्बालिगा समुदाय (Koli-Kabbaliga community ) के एक प्रमुख नेता चिंचंसुर के इस कदम से उनके अगले कदम के बारे में अटकलें लगाई जाने लगी हैं। चिंचंसुर कांग्रेस छोड़कर 2018 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख नेताओं में से एक के रूप में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed