Video: बीएस येदियुरप्पा की सुरक्षा में भारी चूक, हेलीकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
बीएस येदियुरप्पा सोमवार को कलबुर्गी दौरे पर आए थे। इस दौरान जहां उनका हेलीकॉप्टर उतरना था, वहां इतना कचरा था कि लैंडिंग के वक्त सारा कचरा इधर उधर उड़ने लगा। इससे हादसा भी हो सकता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। दरअसल बीएस येदियुरप्पा सोमवार को कलबुर्गी दौरे पर आए थे। इस दौरान जहां उनका हेलीकॉप्टर उतरना था, वहां इतना कचरा था कि लैंडिंग के वक्त सारा कचरा इधर उधर उड़ने लगा। इससे हादसा भी हो सकता था। हालांकि बाद में सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। खबर के अनुसार, जब बीएस येदियुरप्पा का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंडिंग कर रहा था तो तभी वहां पड़ी प्लास्टिक की सीटें और अन्य कचरा हवा में उड़ने लगा।
जैसे ही पायलट ने कचरे को देखा तो उसने हेलीकॉप्टर को फिर से हवा में उड़ा दिया। इसके बाद कचरे को हटाया गया और फिर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो सकी। घटना का वीडियो सामने आया है।
#WATCH | Kalaburagi | A helicopter, carrying former Karnataka CM and senior leader BS Yediyurappa, faced difficulty in landing after the helipad ground filled with plastic sheets and waste around. pic.twitter.com/BJTAMT1lpr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 6, 2023
विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के संकेत
बता दें कि कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। हाल ही में शिवमोगा एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने बीएस येदियुरप्पा की जमकर तारीफ की थी। माना जा रहा है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में भी बीएस येदियुरप्पा के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ सकती है। बीएस येदियुरप्पा भी खासे सक्रिय नजर आ रहे हैं।
भ्रष्टाचार के मामले पर येदियुरप्पा ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा विधायक मदल विरुपाक्ष के बेटे को रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले में कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में जो भी शामिल है उसे सजा मिलनी चाहिए। हम कुछ दिनों पहले हुई भ्रष्टाचार-संबंधी घटना का समर्थन नहीं करते हैं। हम इसे कवर नहीं कर रहे हैं। हमने कार्रवाई शुरू की है। मैं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस बयान से सहमत नहीं हूं कि सरकार आरोपी को बचा रही है, जो अभी भी फरार है। मैं कह सकता हूं कि उसे एक या दो दिन में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाजपा भी उचित कार्रवाई करेगी।