फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP demands CBI probe into recovery of huge amounts of cash during I-T raids

Karnataka: आयकर की छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी की जब्ती पर सियासत तेज; BJP का प्रदर्शन, CBI जांच की मांग

Tue, 17 Oct 2023 04:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 17 Oct 2023 04:51 PM IST
सार

Karnataka: आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी को लेकर भाजपा ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। पार्टी ने इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की। 

विज्ञापन
Karnataka BJP demands CBI probe into recovery of huge amounts of cash during I-T raids
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक और कुछ अन्य राज्यों में हाल ही में आयकर विभाग के छापों में भारी मात्रा नकदी जब्त होने के बाद सियासत तेज हो गई है। राज्य की भाजपा ने मंगलवार इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

इससे पहले भाजपा ने सोमवार को भी विरोध प्रदर्शन किया था, जब्त नकदी का संबंध कांग्रेस से होने का आरोप लगाया था। आयकर छापों की पृष्ठभूमि में  राज्य की विपक्षी पार्टी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को कथित भ्रष्टाचार से जोड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को कहा कि आयकर विभाग ने कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में सरकारी ठेकेदारों और रियल एस्टेट डेवलपर्स के यहां छापेमारी के बाद 94 करोड़ रुपये नकद के साथ-साथ आठ करोड़ रुपये के सोने, हीरे के आभूषण और 30 लग्जरी घड़ियां जब्त की हैं।

विज्ञापन

विभाग के सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक में आयकर अधिकारियों ने एक ठेकेदार और उसके बेटे से करीब 42 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। यहां फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन में पार्टी नेताओं का नेतृत्व करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने आरोप लगाया, 'हम देख रहे हैं कि कांग्रेस लूटने, धन एकत्र करने और उसे अन्य चुनावी राज्यों में भेजने के एक ही एजेंडे के साथ काम कर रही है।'

पार्टी नेताओं ने कांग्रेस सरकार, सिद्धारमैया, शिवकुमार और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। सदानंद गौड़ा ने संवाददाताओं से बात करते हुए आरोप लगाया कि कर्नाटक में जो लूट हो रही है, वैसी देश में कहीं नहीं हो रही है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शुरू में कहा था कि वह ठेकेदारों को लंबित बिलों के लिए धन जारी नहीं करेगी, केवल उन पर (रिश्वत) देने के लिए दबाव बनाएगी। 
 

उन्होंने कहा, 'कर्नाटक पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए एटीएम की तरह है। आयकर विभाग की जांच पर्याप्त नहीं होगी। इसके पीछे के अनदेखे हाथों को भी सामने लाया जाना चाहिए। इस लूट के पीछे जो लोग हैं, उनका पर्दाफाश करने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दिया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed