फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP chief Vijayendra slams Cong govt over Waqf notices to farmers, fund crunch

Karnataka: किसानों को वक्फ नोटिस दिए जाने पर भड़के बीवाई विजयेंद्र, कहा- कांग्रेस पार्टी में बढ़ रहा असंतोष

Fri, 22 Nov 2024 04:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 22 Nov 2024 04:30 PM IST
सार

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष वीबाई विजयेंद्र ने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर असंतोष बढ़ रहा है, विधायकों ने कथित तौर पर निर्वाचन क्षेत्र के विकास कोष को रोके जाने और मुख्यमंत्री की नेतृत्व शैली को लेकर निराशा व्यक्त की है।

विज्ञापन
Karnataka BJP chief Vijayendra slams Cong govt over Waqf notices to farmers, fund crunch
बीवाई विजयेंद्र, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष / सिद्धारमैया, मुख्यमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने शुक्रवार को सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया और उस पर किसानों को विवादास्पद वक्फ भूमि नोटिस जारी करने और अपनी चुनावी गारंटी के लिए केंद्रीय योजनाओं को बंद करने का आरोप लगाया। इस दौरान वीबाई विजयेंद्र ने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर असंतोष बढ़ रहा है, विधायकों ने कथित तौर पर निर्वाचन क्षेत्र के विकास कोष को रोके जाने और मुख्यमंत्री की नेतृत्व शैली को लेकर निराशा व्यक्त की है।
विज्ञापन


'अपनी विफलता छिपाने के लिए केंद्र पर आरोप लगाते हैं सीएम'
उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपनी प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने के लिए लगातार केंद्र पर आरोप लगाते रहते हैं। राज्य के संसाधनों का प्रबंधन ठीक से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कर्नाटक शासन में निराशाजनक स्थिति को उजागर किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सत्तारूढ़ पार्टी चुनावी गारंटियों को पूरा करने में असमर्थ है, वहीं दूसरी तरफ सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में विकास गतिविधियां ठप हो गई हैं, क्योंकि विधायक स्थानीय परियोजनाओं के लिए अनुदान प्राप्त करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार के फैसलों से गरीबों को नुकसान- विजयेंद्र
भाजपा प्रमुख ने हाल ही में सरकार की तरफ से लिए गए नीतिगत निर्णयों की विशेष रूप से आलोचना की, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि इन फैसलों से गरीबों को नुकसान पहुंचा है, जिसमें दूध की कीमतों में बढ़ोतरी, ईंधन की लागत, स्टांप शुल्क और सरकारी अस्पताल के शुल्क में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी शामिल है। उन्होंने कहा, सिद्धारमैया सरकार के ये सभी निर्णय गरीबों और किसानों दोनों को प्रभावित कर रहे हैं। विजयेंद्र की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भाजपा ने वक्फ कानून के तहत किसानों को जारी किए गए नोटिसों के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में कर्नाटक का दौरा करेंगे वरिष्ठ भाजपा नेता
उन्होंने कहा, हम पूरे राज्य में धरना दे रहे हैं। हमारे वरिष्ठ नेता इन फैसलों के खिलाफ दिसंबर के पहले हफ्ते में कर्नाटक का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, वक्फ के नाम पर गरीब किसानों को धोखा नहीं दिया जाना चाहिए और उनकी जमीन नहीं छीनी जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने जिला आयुक्तों को किसानों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है, जिससे व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed