फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP accuses Congress MLA MB Patil who slapped the youth who reached with the complaint Updates

Karnataka: भाजपा ने कांग्रेस विधायक पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप, दावा- शिकायत लेकर पहुंचे युवक को जड़ा थप्पड़

Sun, 23 Apr 2023 07:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Apr 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Karnataka BJP accuses Congress MLA MB Patil who slapped the youth who reached with the complaint Updates
MB Patil - फोटो : Social Media

कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बार भाजपा ने कांग्रेस नेता को निशाना बनाया है। भाजपा ने कांग्रेस नेता एमबी पाटिल का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में वह एक युवक को थप्पड़ जड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 


पार्टी ने कहा कि गुंडागर्दी कांग्रेस के डीएनए में है। अभिमानी कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल के पास एक लड़का अपनी शिकायत लेकर पहुंचा तो वे नाराज हो गए। उन्होंने युवक को थप्पड़ जड़ दिया और उससे अभद्रता भी की। शिकायतों को साझा करने के लिए पीटा जाना ही एकमात्र गारंटी है जो कांग्रेस दे सकती है।

सूत्रों की मानें तो एमबी पाटिल से युवक ने कई सवाल किए। युवक ने कथित तौर पर पाटिल से पूछा था कि उन्होंने अपने गांव के लिए क्या विकास कार्य किए हैं? इस पर बहस छिड़ गई और पाटिल ने उसे थप्पड़ मार दिया। कांग्रेस नेता कल रात आगामी कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे, जब यह घटना हुई। वह व्यक्ति एमबी पाटिल के बाबलेश्वर निर्वाचन क्षेत्र से था। इस बीच कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल ने दावा किया कि युवक ने मंच पर एक असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed