Karnataka: वन विभाग के अधिकारियों ने जब्त की 43 किलो चंदन की लकड़ी, एक शख्स गिरफ्तार
तस्करी के उद्देश्य से एक पेड़ से चंदन की लकड़ी काटे जाने की सूचना मिलने पर रात में गश्त कर रहे तीन वन संरक्षकों और एक अधिकारी ने मूडानीदम्बूरू गांव में उस स्थान पर छापा मारा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उडुपी जिले में वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 43 किलोग्राम चंदन की लकड़ी जब्त की है। तस्करी की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी उडुपी तालुक के मूडुबेले का अशोक है।
उन्होंने बताया कि तस्करी के उद्देश्य से एक पेड़ से चंदन की लकड़ी काटे जाने की सूचना मिलने पर रात में गश्त कर रहे तीन वन संरक्षकों और एक अधिकारी ने मूडानीदम्बूरू गांव में उस स्थान पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि अशोक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
27 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार
मंगलुरू में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलुरु पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों के पास से 27 लाख रुपये का गांजा, एक कार सहित कुल 32.07 लाख रुपये का अन्य सामान जब्त किया गया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कहा कि उन्होंने कार को रोक कर जब्ती की और गिरफ्तारी की।