फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Bengaluru Water Crisis man urges Rahul Gandhi to solve Water Crisis cites this bizzare reason marria

Bengaluru: 'दोस्त को शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही', जल संकट सुलझाने के लिए शख्स ने राहुल गांधी से लगाई गुहार

Mon, 11 Mar 2024 03:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 11 Mar 2024 03:33 PM IST
सार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शख्स ने जल संकट की समस्या को सुलझाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को टैग कर दिया। इतना ही नहीं शख्स ने इसके पीछे जो वजह दी, उसे लेकर पोस्ट वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Karnataka Bengaluru Water Crisis man urges Rahul Gandhi to solve Water Crisis cites this bizzare reason marria
बंगलूरू जल संकट - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू में जल संकट ने भीषण कोहराम मचाया है। भारत की टेक राजधानी के नाम से मशहूर इस शहर में गर्मियों से पहले कई जलाशय सूख चुके हैं। इसे लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने चिंता जताई है। वहीं, आम लोगों को कई गुना अधिक दाम देकर पानी के टैंकर लेने पड़ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शख्स ने जल संकट की समस्या को सुलझाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को टैग कर दिया। इतना ही नहीं शख्स ने इसके पीछे जो वजह दी, उसे लेकर पोस्ट वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वायरल पोस्ट में क्या?
एक्स पर पोस्ट में नरेंद्र नाम के शख्स ने कहा, "राहुल गांधी जी, कृपया बंगलूरू का जल संकट प्राथमिकता से खत्म करने के लिए कदम उठाएं। बंगलूरू में आईटी इंडस्ट्री में काम कर रहे मेरे एक दोस्त ने हाल ही में अपने काम का अनुभव साझा किया। वह शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा है, लेकिन कोई भी जल संकट की वजह से बंगलूरू में काम करने वाले व्यक्ति से शादी करने के लिए तैयार नहीं है।"
विज्ञापन


'बंगलूरू ने तीन-चार दशक में नहीं देखा ऐसा सूखा'
बंगलूरू में पानी की भारी कमी के बीच, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में पिछले तीन-चार दशक में इतना भीषण सूखा नहीं पड़ा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सूखा पहले भी पड़ा था, लेकिन हमने कभी इतनी बड़ी संख्या में तालुकाओं को सूखा-प्रभावित घोषित नहीं किया।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘जहां भी कावेरी नदी के पानी की आपूर्ति की जानी है, वहां की जा रही है, लेकिन बेंगलुरु में करीब 13,900 बोरवेल में से लगभग 6,900 बोरवेल काम नहीं कर रहे।’’ कर्नाटक डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार ने ‘‘चीजों को अपने नियंत्रण में ले लिया है’’ और पानी की आपूर्ति के लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed