Karnataka: बंगलूरू में धार्मिक गीत बजाने पर दुकानदार की पिटाई से हंगामा, विरोध कर रहे सांसद को पुलिस ने पकड़ा
बंगलूरू में दुकानदार की पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले को लेकर आज दुकानदार के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भी दुकानदार के समर्थन में पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विस्तार
क्या है मामला
दरअसल रविवार को बंगलूरू में एक दुकानदार द्वारा अपनी दुकान में धार्मिक गीत बजाया जा रहा था। जिस पर वहां पहुंचे कुछ युवकों ने कथित तौर पर इसका विरोध किया और दुकानदार की पिटाई कर दी। मामला दो समुदायों से जुड़ा है। ऐसे में एक समुदाय से जुड़े लोग बड़ी संख्या में पीड़िता दुकान के समर्थन में उतर आए और बंगलूरू के सिद्दान्ना लेआउट इलाके में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित दुकानदार ने रविवार को घटना को लेकर कहा कि 'अगर मेरे साथ कुछ गलत हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन होता?' अपने समर्थन में आए लोगों को लेकर पीड़ित ने कहा कि 'यह देखकर अच्छा लगा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग मेरे समर्थन में आए।' बंगलूरू से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या भी विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे। हालांकि हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को हिरासत में ले लिया।
#WATCH | Karnataka: People protest after an altercation occurred between a group of people and a shopkeeper during 'Azaan' time.
विज्ञापन विज्ञापन
The altercation occurred on Sunday (17.03.24) when a shopkeeper played devotional songs near Siddanna Layout, in Bengaluru. pic.twitter.com/CdZ2YiW4xa — ANI (@ANI) March 19, 2024
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: BJP MP Tejasvi Surya detained by Police.
— ANI (@ANI) March 19, 2024
Tejasvi Surya urges the protestors to go back; says "Sab chale jao." pic.twitter.com/JjGOKRmDtB
मामले पर राजनीति जारी
कर्नाटक भाजपा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार को घेर लिया और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'कट्टरपंथी चरमपंथी तत्वों ने सड़कों पर कब्जा कर लिया है और खुलेआम हिंदुओं को आतंकित कर रहे हैं। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के घोर तुष्टिकरण का खामियाजा कर्नाटक के लोग भुगत रहे हैं।'