फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka bbmp official meeting randeep surjewala presence opposed by bjp jds cm siddaramaiah clarifies

Karnataka: सरकारी बैठक में सुरजेवाला की मौजूदगी पर उठे सवाल, कुमारस्वामी बोले- यह सिद्धारमैया या 10 जनपथ सरकार

Wed, 14 Jun 2023 03:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 14 Jun 2023 03:32 PM IST
सार

सुरजेवाला के पास सिद्धारमैया सरकार में कोई पद नहीं है, ऐसे में एक सरकारी बैठक में सुरजेवाला के शामिल होने पर विपक्षी पार्टियों भाजपा और जेडीएस ने सवाल उठाए। 

विज्ञापन
Karnataka bbmp official meeting randeep surjewala presence opposed by bjp jds cm siddaramaiah clarifies
बैठक की तस्वीर जो भाजपा ने साझा की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में एक सरकारी बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी पर विवाद हो गया है। भाजपा और जेडीएस ने इसे लेकर सिद्धारमैया सरकार को घेर लिया है और आरोप लगाया है कि यह सिद्धारमैया सरकार या फिर 10 जनपथ सरकार! वहीं सीएम सिद्धारमैया ने विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया है और दावा किया है कि सुरजेवाला ने किसी बैठक की अध्यक्षता नहीं की है। 

विज्ञापन


क्या है विवाद
बेंगलुरु में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका की बैठक हुई थी, जिसमें राज्य के कई वरिष्ठ नौकरशाह और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। इस बैठक में रणदीप सुरजेवाला भी शामिल हुए और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बराबर में बैठे नजर आए। सुरजेवाला के पास सिद्धारमैया सरकार में कोई पद नहीं है, ऐसे में एक सरकारी बैठक में सुरजेवाला के शामिल होने पर विपक्षी पार्टियों भाजपा और जेडीएस ने सवाल उठाए। 
विज्ञापन


भाजपा-जेडीएस ने उठाए सवाल
भाजपा ने इस मुद्दे पर शिकायत के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने के लिए समय मांगा है। पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता आर अशोक ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। भाजपा ने बैठक की एक तस्वीर भी साझा की है। जिसमें सुरजेवाला के साथ ही कर्नाटक के अतिरिक्त मुख्य सचिव राकेश सिंह, बेंगलुरु नगर पालिका के कमिश्नर तुषार गिरि नाथ और अन्य सरकारी अधिकारी शामिल हुए। भाजपा ने इस बैठक के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित करने पर भी सवाल उठाए। जेडीएस नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने भी सरकारी बैठक में सुरजेवाला की मौजूदगी पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि यह सिद्धारमैया की नहीं बल्कि राज्य में 10 जनपथ की सरकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Karnataka: CM सिद्धारमैया को विशेष अदालत ने दी राहत, लिंगायत मुख्यमंत्री से जुड़ी टिप्पणी को लेकर शिकायत खारिज

सीएम ने दी सफाई
विपक्ष के आरोपों पर सीएम सिद्धारमैया ने सफाई दी है। सीएम ने कहा कि सुरजेवाला ने किसी बैठक की अध्यक्षता नहीं की है, उन्होंने सिर्फ कुछ विधायकों से बात की। डिप्टी सीएम भी वहां मौजूद थे। यह कोई आधिकारिक बैठक नहीं थी। बेंगलुरु में नगर निकाय चुनाव के लिए बेंगलुरु शहर के विधायकों को बुलाया गया था, जिसमें सुरजेवाला भी शामिल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed