{"_id":"6337ce9303e4db6c1b13e172","slug":"karnataka-bbmp-ban-on-sale-of-meat-on-gandhi-jayanti-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बेंगलुरु में गांधी जयंती के दिन मांस बिक्री पर पाबंदी, बीबीएमपी ने जारी किया आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बेंगलुरु में गांधी जयंती के दिन मांस बिक्री पर पाबंदी, बीबीएमपी ने जारी किया आदेश
Sat, 01 Oct 2022 10:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:56 AM IST
सार
बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रविवार को बीबीएमपी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी मांव की दुकानें व बूचड़खाने बंद रहेंगे।
विज्ञापन
Meat Shops
विस्तार
कर्नाटक के बेंगलुरु में गांधी जयंती यानी दो अक्तूबर को मांस की बिक्री पर पांबदी लगा दी गई है। इसको लेकर बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि रविवार को बीबीएमपी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी मांव की दुकानें व बूचड़खाने बंद रहेंगे। यह आदेश स्थानीय भाषा में जारी किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले भी बीबीएमपी द्वारा मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। अगस्त महीने में ही बीबीएमपी ने एक आदेश के तहत गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी, शहीद दिवस के दिन मांस की बिक्री व जानवरों के वध पर प्रतिबंध लगाया था। इससे पहले इसी साल राम नवमी, बुद्ध पूर्णिमा के दिन भी ऐसा ही आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन