फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Assembly Elections 2018: BJP released third list of candidates

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

Fri, 20 Apr 2018 05:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Assembly Elections 2018: BJP released third list of candidates
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने सोमवार को अपनी दूसरी सूची जारी की थी। पिछली सूची में भाजपा ने 82 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। तो इस बार तीसरी सूची में भाजपा ने अपने 59 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं और साथ ही एक उम्मीदवार का नाम भी बदला है। इससे पहले भाजपा ने 9 तारीख को देर रात अपने 72 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस तरह भाजपा ने अभी तक कुल 213 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। 
विज्ञापन





कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को चुनाव होना हैं। इस चुनावों के लिए भाजपा की पहली सूची दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सार्वजनिक की गई थी। इस सूची को कर्नाटक भाजपा ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है। लिस्ट जारी करने से पहले ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बीच बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन


कर्नाटक में 5 साल बाद सत्ता में वापसी के लिए कोशिश कर रही भाजपा ने येदियुरप्पा को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है। उन्हें शिकारीपुरा से उम्मीदवार बनाया गया है। चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा के लिए 150 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर उतर रही भाजपा ने प्रधानमंत्री और अमित शाह समेत अपने सभी स्टार प्रचारकों को कर्नाटक में प्रचार में लगाया। चुनाव परिणाम 15 मई को घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


येदियुरप्पा को इससे पहले भाजपा ने 2011 में भ्रष्टाचार के आरोपों में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था, जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़कर अपनी अलग कर्नाटक जनता पार्टी बना ली थी। लेकिन 2013 विधानसभा चुनाव के बाद वह दोबारा पार्टी में लौट आए थे। इस बार भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है क्योंकि 2013 की तरह दो गुटों में उतरने के बजाय पार्टी के प्रदेश में सभी प्रमुख नेता एकता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed