फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka assembly election: pm narendra modi is tough to understand said cm Siddaramaiah

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: सिद्धारमैया ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी को समझना नामुमकिन

Thu, 10 May 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Thu, 10 May 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
Karnataka assembly election: pm narendra modi is tough to understand said cm Siddaramaiah
Siddaramaiah,
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आत्मविश्वास से लबरेज हैं, उन्हें उम्मीद है कि वह इस चुनाव में 120 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी कर्नाटक में चुनाव प्रचार में जुटी है, और प्रचार के आखिरी दिनों मे कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले किए हैं उससे कांग्रेस की मुश्किलें जरूर बढ़ी हैं। लेकिन मुख्यमंत्री इन हमलों का उसी ऊर्जा के साथ जम कर जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी बिजनेस के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सिद्धारमैया ने जोश में कहा कि लोगों का कांग्रेस के प्रति रुझान बरकरार है। जनता देख रही है कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चार सालों में न देश के लिए कुछ किया है और न ही राज्य के लिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का और अनंत कुमार का कर्नाटक के लिए क्या योगदान है ? लोग बीजेपी को क्यों वोट देंगे? 
विज्ञापन


आत्मविश्वास से भरे सीएम रमैया ने कहा कि हमने पिछले पांच साल के कार्यकाल में जनता से जितना भी वादा किया था सब पूरा किया है। उन्होंने कहा कि 2013 की तुलना में अब मुझे खुद पर और खुद के किए काम पर ज्यादा भरोसा है। मैं जानता हूं कि लोग कांग्रेस का साथ देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कर्नाटक चुनाव में मोदी और अमित शाह का कोई प्रभाव नहीं पड़ने जा रहा है

Karnataka assembly election: pm narendra modi is tough to understand said cm Siddaramaiah
यही नहीं उन्होंने अपने प्लान बी के बारे में कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि मोदी भी जानते हैं कि कर्नाटक में कांग्रेस की कितनी मजबूत है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आपको लगता है कि  कर्नाटक में बीजेपी की सरकार होगी और येदियुरप्पा मुख्यमंत्री होंगे तो मैं कह देना चाहता हूं कि बीजेपी बहुत बड़े भुलावे में है। येदियुरप्पा पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं।  

कर्नाटक चुनाव में मोदी और अमित शाह का कोई प्रभाव नहीं पड़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सुनता रहा हूं कि अमित शाह पार्टी के चाणक्य हैं लेकिन मुझे उनमें ऐसा कुछ नजर नहीं आता वह सिर्फ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। रमैया ने कहा कि अमित शाह कॉमेडी शो की तरह है।

एग्रेसिव सिद्धारमैया ने  कहा कि मोदी और शाह की जोड़ी बिना आधार का आरोप लगा रही है। मैं किसी तरह की गंदी राजनीति नहीं करता हूं। मैंने अपनी राजनीति में किसी पर भी गलत आरोप नहीं लगाया। ये मोदी ही हैं जो मुझपर हमले पर हमले कर रहे हैं। लेकिन उनके पास उन आरोपों का कोई दस्तावेज नहीं है। इसलिए मैं जरा सा एग्रेसिव हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम देश के प्रधानमंत्री हैं और मैं राज्य का मुख्यमंत्री हूं।

पीएम मोदी आरएसएस के सिपाही हैं। हम दोनों का बैकग्राउंड पूरा अलग है। मैं नहीं जानता उनके व्यक्तित्व के बारे में उन्हें समझना बहुत मुश्किल है।  बता दें कि कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 12 मई को होना है वहीं 15 मई को कौन होगा इस कर्नाटक रण का विजेता पता चलेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed