फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Assembly Election 2023 BJP first List out who challenges whom Congress know in 10 points news and up

BJP List: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष-पूर्व सीएम सिद्धारमैया को कौन देगा चुनौती, CM बोम्मई कहां से लड़ेंगे? जानें

Wed, 12 Apr 2023 08:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 12 Apr 2023 08:43 AM IST
सार

भाजपा की पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से लेकर पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बेटे का भी नाम है। इसके अलावा भाजपा के कुछ अन्य बड़े नेताओं को भी कर्नाटक की अहम सीटों से उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
Karnataka Assembly Election 2023 BJP first List out who challenges whom Congress know in 10 points news and up
कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया, भाजपा के बसवराज बोम्मई और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार (L-R) - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रिलीज कर दी है। 224 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने पहली लिस्ट में 189 प्रत्याशियों को जगह दी है। इनमें मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से लेकर पूर्व सीएम येदियुरप्पा के बेटे का भी नाम है। इसके अलावा भाजपा के कुछ अन्य बड़े नेताओं को भी कर्नाटक की अहम सीटों से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


10 पॉइंट्स में जानें भाजपा की लिस्ट की बड़ी बातें...

1. कर्नाटक चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसमें 52 नए उम्मीदवारों पर भारतीय जनता पार्टी ने दांव खेला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2. कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मंत्री बी श्रीरामुलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

3. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि अपनी परंपरागत चिकमंगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर चिकबल्लापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र तीर्थहल्ली निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार होंगे। 

4. कर्नाटक सरकार में मंत्री आर. अशोक दो सीटों पद्मनाभनगर और कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे। कनकपुरा में उनका मुकाबला कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार से होगा। 

5. भाजपा के लिए वी. सोमन्ना वरुणा सीट से चुनाव और चामराजनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर वे कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को चुनौती देंगे। 

6. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिकारीपुरा येदियुरप्पा की पारंपरिक सीट है। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था।

7. भाजपा ने 32 ओबीसी, 30 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। 

8. सूची में पांच उम्मीदवार पेशे से वकील और नौ डॉक्टर हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्त एक आईएएस, एक आईपीएस और तीन अधिकारियों को टिकट दिया गया है। 
 

9. भाजपा की 189 उम्मीदवारों की सूची में आठ महिलाओं के नाम भी शामिल है। 

10. इसके अलावा सभी उम्मीदवारों में से 31 परास्नातक और तीन अकादमिक उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed