फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka : actor politician MH Ambareesh died of heart attack

कर्नाटक : एच डी देवेगौड़ा, कुमारस्वामी और रजनीकांत ने दी अंबरीश को श्रद्धांजलि

Sun, 25 Nov 2018 03:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Updated Sun, 25 Nov 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
karnataka : actor politician MH Ambareesh died of heart attack
Former Union Minister Ambareesh

जाने माने अभिनेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री एमएच अंबरीश का शनिवार देररात बेंगलुरू के एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। पूर्व प्रधान मंत्री एच डी देवेगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और अभिनेता रजनीकांत पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश को अंतिम सम्मान देने के लिए कांतीरवा स्टेडियम पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के मुताबिक उनकी मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई। वह 66 साल के थे। अम्बरीश का विवाह अभिनेत्री सुमनलता से हुआ था। उनका एक बेटा अभिषेक है। 

विज्ञापन




पिछले कुछ सालों से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। 2015 में उनकी तबीयत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें एयर एंबुलेंस से सिंगापुर ले जाया गया था। वह गुर्दा व फेफड़े की बीमारियों से ग्रसित थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबरीश को रात नौ बजे सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और थोड़ी देर बाद उन्होंने अंतिम श्वांस ली।
विज्ञापन


अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। लोकसभा के तीन बार सदस्य रह चुके अंबरीश कर्नाटक सरकार में मंत्री भी रह चुके थे। विद्रोही अभिनेता के नाम से मशहूर अंबरीश ने करीब 200 फिल्मों में काम किया था। उन्हें एंग्री मैन भी कहा जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री व रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि

कन्नड़ अभिनेता और कांग्रेस नेता एमएच अंबरीश का शनिवार को निधन हो गया। 66 वर्षीय अंबरीश ने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक अधिकारी के अनुसार, सांस लेने में दिक्कत के चलते अंबरीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 29 मई 1952 को जन्मे अंबरीश ने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वह केंद्र सरकार में मंत्री रहे थे। साथ ही कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में हाउसिंग मंत्री थे। उनके निधन रजनीकांत ने गहरा दुख जताया है।



वहीं, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्वीट किया, 'एक बेहतरीन इंसान... मेरे दोस्त... मैंने आज तुम्हें खोया है और तुम्हारी याद हमेशा आती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed