{"_id":"614803ca8ebc3e21305b896a","slug":"karnataka-action-of-ccb-on-information-of-army-intelligence-one-arrested-for-sending-army-information-to-foreign-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश नाकाम: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार, आर्मी ऑफिसर बनकर मिलिट्री स्टेशनों की तस्वीरें कर रहा था साझा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साजिश नाकाम: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट गिरफ्तार, आर्मी ऑफिसर बनकर मिलिट्री स्टेशनों की तस्वीरें कर रहा था साझा
Mon, 20 Sep 2021 09:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:15 AM IST
सार
संदिग्ध व्यक्ति पर आरोप है कि वह सैन्य ठिकानों, सैन्य गतिविधियों की जानकारी विदेशी एजेंसी को भेज रहा था।
विज्ञापन
पाकिस्तानी एजेंट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को बंगलूरू से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो आर्मी ऑफिसर बनकर पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेज रहा था। यह जासूस पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और कई महीनों से सेना की खुफिया जानकारी आईएसआई को पहुंचा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जितेंद्र सिंह के रूप में की गई है, जो भारत में खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर रह रहा था।
विज्ञापन
वाट्सएप के माध्यम से भेज रहा था तस्वीरें
केंद्रीय क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सामने आया है कि जितेंद्र कुमार वाट्सएप के माध्यम से आईएसआई के संपर्क में था और उसने इसी माध्यम से कई सैन्य गतिविधियां, फोटोग्राफ व खुफिया जानकारियां आईएसआई को पहुंचाई थीं।
विज्ञापन
बाड़मेर मिलिट्री स्टेशन पर थी हमले की साजिश
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र सिंह की ओर से बाड़मेर मिलिट्री स्टेशन की तस्वीरें लगातार आईएसआई को साझा की जा रही थीं। इसके अलावा आर्मी की गाड़ियों की मूवमेंट की जानकारी भी वह पाकिस्तान भेज रहा था।
विज्ञापन
केंद्रीय क्राइम ब्रांच ने मिलिट्री इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है। कई दिनों से खुफिया विभाग जितेंद्र सिंह की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।