फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: 2 MLAs who watched porn in the assembly also became ministers in the Yeddyurappa govt

कर्नाटक: विधानसभा में पोर्न वीडियो देखने वाले दो विधायक भी येदियुरप्पा सरकार में मंत्री बने

Wed, 21 Aug 2019 06:49 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 21 Aug 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
Karnataka: 2 MLAs who watched porn in the assembly also became ministers in the Yeddyurappa govt
येदियुरप्पा - फोटो : PTI

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार काे कैबिनेट का विस्तार किया। उन्होंने 26 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उसके बाद से अकेले की काम कर रहे थे। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में 17 नए मंत्रियों काे शामिल किया है। नए मंत्रिमंडल में दो ऐसे भी चेहरे हैं, जो विधानसभा में पोर्न वीडियो देखने के आरोपी रह चुके हैं।  

विज्ञापन


साल 2012 के पाेर्नगेट स्कैंडल में इस्तीफा देने वाले दाे मंत्रियाें लक्ष्मण सवदि और सीसी पाटिल काे भी कैबिनेट में लिया गया है। सवदि वर्तमान में विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य भी नहीं हैं। 2012 में इन दाेनाें सहित तीन मंत्री विधानसभा में माेबाइल पर पाेर्न क्लिप देखते कैमरे में पकड़े गए थे और तीनाें काे इस्तीफा देना पड़ा था। 
विज्ञापन


येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल में पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार और दाे पूर्व डिप्टी सीएम केएस ईशवरप्पा और आर अशाेक भी हैं। सीएम के अलावा 34 तक मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जा सकते हैं। अभी 17 पद खाली रखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, दो पूर्व उप मुख्यमंत्री के. एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, निर्दलीय विधायक एच. नागेश और लक्ष्मण सावदी (जो विधानसभा या परिषद के सदस्य नहीं हैं) और विधान पार्षद कोटा श्रीनिवास पुजारी शामिल हैं। राज्यपाल वजूभाई वाला ने राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।


इनके अलावा, गोविंद एम. करजोल, अश्वथ नारायण सी. एन, बी. श्रीरामुलु, एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी. टी. रवि, बासवराज बोम्मई, जे. सी. मधु स्वामी, सी. सी. पाटिल, प्रभु चौहान और शशिकला जोले अन्नासाहेब ने शपथ ली। शशिकला जोले अन्नासाहेब मंत्रिमंडल में शामिल की गई इकलौती महिला हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed