फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnatak news siddaramaiah claims amit shah give blessings to yediyurappa but rss want to remove him as cm

कर्नाटक : सिद्धारमैया का दावा, येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाना चाहती है RSS

Mon, 18 Jan 2021 09:43 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 18 Jan 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
karnatak news siddaramaiah claims amit shah give blessings to yediyurappa but rss want to remove him as cm
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले वहां राजनीतिक हलचल शुरू हो चुकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता सिद्धारमैया ने दावा किया है कि येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाया जा रहा है। सिद्धारमैया ने यह दावा किया है कि आरएसएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटा देना चाहती है। 

विज्ञापन


सिद्धारमैया ने दावा करते हुए कहा कि येदियुरप्पा को इस साल अप्रैल महीने में हटा दिया जाएगा। वहीं शनिवार को कर्नाटक दौर पर रह गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि ना केवल बीएस येदियुरप्पा अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेेंगे बल्कि अगले चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


अमित शाह ने कर्नाटक दौर के दौरान शनिवार को कहा था कि मैं कांग्रेस नेताओं के बयान पढ़ रहा हूं, कर्नाटक में यह होगा, वह होगा लेकिन मैं राज्य में हर किसी को बताना चाहता हूं कि भाजपा सरकार ना सिर्फ ये पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि अगले चुनाव में भी पूर्ण बहुमत के साथ वापस आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने इस बयान के बाद विपक्षी पार्टी के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि भले ही अमित शाह येदियुरप्पा के नाम पर मुहर लगाए गए हों लेकिन राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ चाहता है कि अप्रैल महीने के बाद बीएस येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया जाए।

बता दें कि कर्नाटक में भाजपा के अंदर ही उठापटक चल रही है। हाल ही में बीएस येदियुरप्पा ने अपने मंत्रिमडल का विस्तार किया था लेकिन उसमें कई विधायकों को मंत्री पद नहीं मिला था, जिसके बाद वो खासे नाराज चल रहे थे। हालांकि रविवार को अमित शाह ने येदियुरप्पा की सार्वजनिक तौर पर काफी तारीफ की थी। 


उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हित के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और केंद्र की सभी योजनाओं को अपने यहां लागू किया है। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह हाल में कर्नाटक दौरे पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed