फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kargil vijay diwas: Paramveer Vikram Batra sacrificed his life to save Junior

#CourageInKargil: जूनियर को बचाने के लिए परमवीर विक्रम बत्रा ने कर दी जान कुर्बान

Sun, 26 Jul 2020 05:28 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 26 Jul 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
kargil vijay diwas: Paramveer Vikram Batra sacrificed his life to save Junior
kargil vijay diwas - फोटो : अमर उजाला
कारगिल की बर्फीली चोटियों पर बहादुरी का परचम फहराने वाले जंबाजों में से एक पठानकोट के घरोटा निवासी वीरचक्र विजेता कैप्टन रघुनाथ सिंह की आंखों में आज भी उस संघर्ष के नायक विक्रम बत्रा की तस्वीर सजीव है। विक्रम बत्रा ने जंग में बुरी तरह घायल हुए जूनियर साथी को बचाने की खातिर जान भी कुर्बान कर दी। कैप्टन रघुनाथ सिंह याद करते हैं, 7 जुलाई 1999 को कैप्टन विक्रम बत्रा को मास्को घाटी की पॉइंट 4875 की चोटी को आजाद करवाने का दायित्व मिला। इस दौरान वह भी उनके साथ थे। 
विज्ञापन


बहादुरी से लड़ते हुए कैप्टन बत्रा ने चोटी आजाद करवा ली। मिशन पूरा होने के बाद कैप्टन विक्रम की नजर अपने जूनियर साथी लेफ्टिनेंट नवीन पर पड़ी, जिसका पांव दुश्मन द्वारा फेंके ग्रेनेड से बुरी तरह जख्मी हो गया था। कैप्टन बत्रा नवीन को कंधे पर उठा सुरक्षित जगह पर लेकर जा रहे थे। तभी पाक सैनिकों ने उन पर हमला बोल दिया तथा एक गोली उनके सीने को भेदते हुए निकल गई। वह खून से लथपथ थे, मगर साथी को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के बाद भी पाक सेना के पांच सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया और खुद शहादत दे दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन रघुनाथ ने बताया, कैप्टन बत्रा ने 10 पाक सैनिकों को मारकर पॉइंट 5140 चोटी पर भी तिरंगा फहराया। कैप्टन बत्रा की शहादत के बाद रघुनाथ (अब रिटायर्ड कैप्टन) ने कमान संभाली और साथियों संग रेंगते हुए हमला बोला और पाक सेना के ग्रुप कमांडर इम्तियाज समेत 12 पाक सैनिकों को मौत के घाट उतार बर्फीली चोटी पर भी तिरंगा फहराया। 

13 जैक राइफल यूनिट को सबसे ज्यादा वीरता पदक

कैप्टन रघुनाथ सिंह ने बताया, भारतीय सेना के इतिहास में सिर्फ 13 जैक राइफल यूनिट को कारगिल के एक ही ऑपरेशन में दो परमवीर चक्र, 8 वीर चक्र, 13 सेना मेडल व 30 सीओएस वीरता पदक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed