{"_id":"57f764554f1c1b5a1526f824","slug":"kapil-sibbal-counter-amit-shah-s-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बोले सिब्बल, 'जो जेल काटकर आया है वो बताएगा राहुल के मूल में खोट है'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बोले सिब्बल, 'जो जेल काटकर आया है वो बताएगा राहुल के मूल में खोट है'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
kapil
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आरोपों के बाद कांग्रेस ने भी तुरंत पलटवार कर दिया। राहुल गांधी के पक्ष में कांग्रेस प्रवक्ता कपिल सिब्बल और रणदीप सूरजेवाला ने मोर्चा संभाला। कपिल सिब्बल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि "जैश ए मोहम्मद को तो भाजपा ने ही खड़ा किया। कौन थे जो मसूद अजहर को कंधार छोड़कर आए थे। इनके विदेशमंत्री तो मसूद अजहर को छोड़ने कंधार गए थे।"
विज्ञापन
कपिल सिब्बल ने अमित शाह पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि "इस कैंसर को खत्म करना चाहिए। जैश-ए-मोहम्म्मद को भाजपा ने पैदा किया है। मसूद अजहर को भाजपा ने पैदा किया है। आज कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं जो पिछले साठ सालों से जवानों के साथ खड़ी है।"
विज्ञापन
भाजपा और अमित शाह पर सीधा हमला बोलते हुए कपिल सिब्बल ने "कहा कि सेना की कामयाबी पर राजनीति बंद करो। सेना को चुपचाप अपना काम करने दो।"
"ये काम चुपचाप बिना राजनीति किए होते रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि सेना के कामों को राजनीति में लाया जा रहा है। सिब्बल ने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक जैसे ऑपरेशन सेना पहले भी करती रही है लेकिन किसी सरकार ने इस पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम नहीं किया।"
विज्ञापन
खास बात ये कि पूरी तैयारियों के साथ आए कांग्रेस प्रवक्ताओं ने इस दौरान एक वीडियो चलाकर प्रधानमंत्री मोदी के पुराने बयान भी दिखाए।
कांग्रेस ने भाजपा पर किया तीखा हमला
kapil sibbal
- फोटो : ANI
ये बोले सिब्बल पर-
आपको क्या जरूरत है पाकिस्तान जाकर जन्मदिन मनाने की।
ये कह रहे हैं कि पहली बार एलओसी पार किया गया है, जबकि इससे पहले भी ऐसे अभियान होते रहे हैं।
हम पीएम मोदी के साथ हैं वो इस कैंसर को खत्म करें।
प्रधानमंत्री और अमित शाह को पालीटिकल प्रोपगैंडा छोड़ देना चाहिए।
शहीद के घर जाने की इनके पास फुर्सत नहीं है।
मोदी खुद कहते हैं कि ऐसे मुद्दों पर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए लेकिन उनके खुद के लोग बयान देते हैं।
हम तो इस देश में एंटीनेशनल लोग हैं। 67 साल का हमारा इतिहास है।
देश में यही राष्ट्रवादी लोग हैं, जो 2014 में आए हैं और 2019 में खत्म भी हो जाएंगे।
इन्हें जवाब देना होगा कि राहुल गांधी के मूल में खोट है या जो जेल में रहकर आया है उसमें खोट नहीं है।