{"_id":"645747f2d96b09faba09dcc3","slug":"kapil-sibal-target-election-commission-tweet-ec-dare-to-ask-proof-from-pm-modi-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapil Sibal: कांग्रेस को चुनाव आयोग के नोटिस पर कपिल सिब्बल का तंज, लिखा- पीएम से सबूत क्यों नहीं मांगते?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kapil Sibal: कांग्रेस को चुनाव आयोग के नोटिस पर कपिल सिब्बल का तंज, लिखा- पीएम से सबूत क्यों नहीं मांगते?
Sun, 07 May 2023 12:36 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 07 May 2023 12:36 PM IST
सार
पीएम मोदी ने एक जनसभा के दौरान आरोप लगाया था कि कांग्रेस पिछले दरवाजे से उन लोगों के साथ बातचीत कर रही है, जो आतंकवाद से जुड़े हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और कपिल सिब्बल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर तंज कसा है। कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर लिखा कि क्या चुनाव आयोग पीएम मोदी से उनके आरोपों पर सबूत मांग सकता है? बता दें कि कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, जिसके बाद भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिस पर कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
क्या बोले कपिल सिब्बल
अपने ट्वीट में कपिल सिब्बल ने लिखा कि चुनाव आयोग कांग्रेस से उसके भाजपा के खिलाफ दावों के सबूत मांग रहा है लेकिन पीएम से उनके कांग्रेस के खिलाफ आरोपों पर सबूत मांगने को लेकर क्या विचार हैं? क्या चुनाव आयोग में प्रधानमंत्री से सबूत मांगने की हिम्मत नहीं है? बता दें कि पीएम मोदी ने एक जनसभा के दौरान आरोप लगाया था कि कांग्रेस पिछले दरवाजे से उन लोगों के साथ बातचीत कर रही है, जो आतंकवाद से जुड़े हैं।
विज्ञापन
भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया एक्शन
कांग्रेस ने हाल ही में भाजपा सरकार के खिलाफ करप्शन रेट कार्ड नाम से विज्ञापन स्थानीय अखबारों में छपवाया था। इस विज्ञापन के जरिए कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। भाजपा ने कांग्रेस के इस विज्ञापन की शिकायत चुनाव आयोग से की। जिस पर चुनाव आयोग ने कांग्रेस को नोटिस जारी कर उनके आरोपों के पक्ष में सबूत मांग लिए। चुनाव आयोग ने रविवार शाम तक कांग्रेस को अपना जवाब देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने नोटिस में कहा कि आदर्श आचार संहिता, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह विज्ञापन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता प्रतीत होता है। बता दें कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर हमलावर है। वहीं कांग्रेस ने भी बजरंग बली के मुद्दे पर चुनाव आयोग से पीएम मोदी की शिकायत की है।
प्रधानमंत्री ने बेल्लारी में अपने संबोधन में कहा था कि 'कांग्रेस वोटबैंक के लिए आतंकियों को बचा रही है। देश में कैसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि कांग्रेस उन आतंकियों के साथ खड़ी है, जो समाज को तबाह कर रहे हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस पिछले दरवाजे से उन लोगों से बातचीत कर रही है जो आतंकवाद से जुड़े हैं।'