फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kapil sibal target bjp pm modi over his remark on dynasty politics corruption in telangana hyderabad

Kapil Sibal: पीएम मोदी के परिवारवाद के आरोपों पर कपिल सिब्बल का पलटवार, कहा- भाजपा सुविधा की राजनीति करती है

Sun, 09 Apr 2023 12:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 09 Apr 2023 12:54 PM IST
सार

कपिल सिब्बल ने लिखा कि 'भाजपा आप पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है लेकिन वहां परिवारवाद नहीं है। भ्रष्टाचार को परिवारवाद से जोड़ने की जरूरत नहीं है।' 

विज्ञापन
kapil sibal target bjp pm modi over his remark on dynasty politics corruption in telangana hyderabad
कपिल सिब्बल

विस्तार

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने एक बार फिर से भाजपा की आलोचना की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया है। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान परिवारवाद पर निशाना साधा था। इस पर कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया है कि भाजपा सुविधा की राजनीति करती है। कपिल सिब्बल ने भाजपा पर भी परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कपिल सिब्बल ने लगाए ये आरोप
कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रधानमंत्री ने के चंद्रशेखर राव पर तंज कसा है और कहा है कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद साथ-साथ चलते हैं लेकिन ऐसा है तो भाजपा ने क्यों पंजाब में अकालियों के साथ, आंध्र प्रदेश में जगन के साथ, हरियाणा में चौटाला के साथ, जम्मू कश्मीर में मुफ्ती के साथ और महाराष्ट्र में ठाकरे के साथ गठबंधन किया? क्या जब इन्होंने भाजपा से हाथ मिलाया क्या तब इनमें परिवारवाद नहीं था?'
विज्ञापन


अपने एक अन्य ट्वीट में कपिल सिब्बल ने लिखा कि 'भाजपा आप पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है लेकिन वहां परिवारवाद नहीं है। भ्रष्टाचार को परिवारवाद से जोड़ने की जरूरत नहीं है। कपिल सिब्बल ने पूछा कि आप कहते हैं कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है तो क्या भाजपा भ्रष्ट है?'
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- Fact Check: 'और अमित शाह कहते हैं लोकतंत्र खतरे में नहीं है!', सरकार के फैक्ट चेक निकाय बनाने पर बरसे सिब्बल

पीएम ने परिवारवाद पर केसीआर को घेरा 
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को तेलंगाना दौरे पर हैदराबाद पहुंचे। यहां उन्होंने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र के ज्यादातर प्रोजेक्ट में राज्य सरकार सहयोग नहीं कर रही है और इससे तेलंगाना के लोगों के नुकसान हो रहा है। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवाद, भाई-भतीजावाद भ्रष्टाचार को पोषित करते हैं।

पीएम ने कहा कि परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों को देश के कुछ लेना-देना नहीं है। ये लोग सिर्फ अपने कुनबे को फलता-फूलता देखते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां परिवारवाद होता है, वहां भ्रष्टाचार फलता-फूलता है। परिवारवाद का मूलमंत्र ही सिस्टम को कंट्रोल करना है। प्रधानमंत्री के इस बयान को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर निशाना माना जा रहा है। बता दें कि चंद्रशेखर राव के बेटे और बेटी भी सक्रिय राजनीति में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed