Kapil Sibal: अमित शाह पर कपिल सिब्बल का तंज, पूछा- धर्म आधारित राजनीति क्या संविधान का उल्लंघन नहीं?
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के चलते धर्म के आधार पर आरक्षण दिया, जिसे अब हटा दिया गया है और वोक्कालिगा और लिंगायत समुदाय को 2-2 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया गया है।
विस्तार
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान पर तंज कसा है। दरअसल अमित शाह ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि धर्म आधारित कोटा, संविधान का उल्लंघन है। इस पर कपिल सिब्बल ने पूछा कि क्या धर्म आधारित राजनीति, संविधान का उल्लंघन करते हैं या नहीं। बता दें कि कर्नाटक में भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग में 2बी कैटेगरी के तहत अल्पसंख्यकों को 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया हुआ था। जिसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है।
कपिल सिब्बल ने कसा तंज
अमित शाह के इस बयान पर कपिल सिब्बल ने तंज कसा है। कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अमित शाह, धर्म आधारित कोटा, संविधान का उल्लंघन है तो धर्म आधारित राजनीति, प्रोपेगेंडा, भाषण और एजेंडा के बारे में आपका क्या कहना है। क्या ये संविधान का उल्लंघन नहीं करते? सिब्बल यूपीए एक और यूपीए दो की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे। हालांकि बीते साल मई में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य चुने गए।
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: भाजपा के आरोपों पर बिफरे कपिल सिब्बल, बोले- 'ऐसे बेतुके बयान लोगों का अपमान'
अमित शाह ने धर्म आधारित आरक्षण को बताया था संविधान विरोधी
रविवार को कर्नाटक के बीदर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि धर्म के आधार आरक्षण देने की बात संविधान में कहीं नहीं है। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के चलते धर्म के आधार पर आरक्षण दिया, जिसे अब हटा दिया गया है और वोक्कालिगा और लिंगायत समुदाय को 2-2 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया गया है।
कर्नाटक में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा के इस फैसले को अहम माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा के इस फैसले की आलोचना की है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही अल्पसंख्यकों के आरक्षण को फिर से बहाल किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.