Kapil Sibal: 'सरकार को वोट से मतलब है, पहलवानों से नहीं,' कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राज्य सभा के एमपी होने के साथ कपिल सिब्बल एक वरिष्ठ वकील भी है जो सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए सिब्बल ने ट्वीट किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सभा के एमपी होने के साथ कपिल सिब्बल एक वरिष्ठ वकील भी है जो सुप्रीम कोर्ट में पहलवानों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। दरअसल, इंटरनेशनल स्तर पर पदक जीत चुके पहलवान हरिद्वार में अपने मेडल बहाने जा रहे थे, लेकिन किसानों के नेता राकेश टिकैत ने उन्हें ऐसा करने से रोका। हालांकि, इसके बाद पहलवानों ने सरकार को पांच दिनों का समय दिया है।
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और एशियाई खेलों के पदक विजेता विनेश फोगाट बृजभूषण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए हर की पौड़ी पहुंचे। केंद्र सरकार ो निशाने पर लेते हुए सिब्बल ने ट्वीट किया।
सिब्बल ने एक ट्वीट में कहा- "बृजभूषण सिंह: POCSO और 164 बयानों के बाद तत्काल गिरफ्तारी बृजभूषण सिंह के अलावा सभी आरोपियों के लिए लागू होती है। क्योंकि, 1. वह भाजपा से हैं। 2. प्रतिष्ठित महिला पहलवानों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, केवल वोट से मतलब है। 3. सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता।"
Brij Bhushan Singh :
— Kapil Sibal (@KapilSibal) May 31, 2023
Does application of POCSO and immediate arrest after 164 statements apply to all accused other than Brij Bhushan
Because he :
1)Belongs to BJP
2)iconic women wrestlers don’t matter ; votes matter !
3) Government doesn’t care
Is this my new India ?
यूपीए-1 और 2 सरकार के दौरान केंद्र मंत्री रह चुके सिब्बल ने पिछले साल ही कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। उन्हें राज्य सभा में समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय सदस्य के तौर पर चुना गया है।
पहलवानों के विरोध के बाद पिछले महीने ही पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पहले एफआईआर के तहत बृजभूषण के खिलाफ नाबालिक द्वारा यौन शोषण और दूसरे में व्यस्क पहलवानों पर अपमानजनक विषयों के तहत मामला दर्ज किया था।
दिल्ली पुलिस ने 28 मई को साक्षी मलिक और विनेश फोगाट को हिरासत में लिया था, उनके खिलाफ नियमों के उल्लघंन का आरोप लगा था।