फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kapil Sibal dig at RSS Mohan Bhagwat 'Hindusthan should remain...' remarks News in Hindi

Mohan Bhagwat: हिंदुस्तान को हिंदुस्तान....भागवत के बयान पर कपिल सिब्बल का तंज, इंसान को इंसान रहना चाहिए

Wed, 11 Jan 2023 10:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 11 Jan 2023 10:32 AM IST
सार

मोहन भागवत ने कहा था, भारत में रह रहे मुसलमानों को कोई नुकसान नहीं... इस्लाम को कोई खतरा नहीं है। लेकिन मुसलमानों को वर्चस्व की अपनी गलत बयानबाजी छोड़ देनी चाहिए। हम महान जाति के हैं; हमने इस देश पर शासन किया है, और फिर से शासन करेंगे। मुसलमानों को इस धारणा को छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन
Kapil Sibal dig at RSS Mohan Bhagwat 'Hindusthan should remain...' remarks News in Hindi
कपिल सिब्बल - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान 'हिंदुस्तान को हिंदुस्तान ही रहना चाहिए' पर पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि यह बात सही है कि 'हिंदुस्तान को हिंदुस्तान ही रहना चाहिए', लेकिन इंसान को भी इंसान ही रहना चाहिए। 

विज्ञापन

 

सिब्बल की यह टिप्पणी मोहन भागवत के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमानों को भारत में कोई खतरा नहीं है। हालांकि, उन्हें यह विचार छोड़ देना चाहिए कि वे फिर से भारत पर शासन करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान को हिंदुस्तान ही रहना चाहिए। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मुसलमानों को वर्चस्व की बयानबाजी छोड़ देनी चाहिए
आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइजर और पांचजन्य को दिए एक साक्षात्कार में भागवत ने कहा था कि सीधी सी बात है हिंदुस्तान, हिंदुस्तान ही रहना चाहिए। आज भारत में रह रहे मुसलमानों को कोई नुकसान नहीं... इस्लाम को कोई खतरा नहीं है। लेकिन मुसलमानों को वर्चस्व की अपनी गलत बयानबाजी छोड़ देनी चाहिए। हम महान जाति के हैं; हमने इस देश पर शासन किया है, और फिर से शासन करेंगे। सिर्फ हमारा रास्ता सही है, बाकी सब गलत हैं। हम अलग हैं, इसलिए हम ऐसे ही रहेंगे। हम एक साथ नहीं रह सकते, मुसलमानों को इस धारणा को छोड़ देना चाहिए। यहां रहने वाले चाहे हिंदू हों या कम्युनिस्ट, सबको इस भाव को छोड़ देना चाहिए।


एलजीबीटी समुदाय का समर्थन
संघ प्रमुख भागवत ने एलजीबीटी समुदाय के समर्थन में भी बात की। उन्होंने कहा कि एलजीबीटी समुदाय का भी अपना निजी स्थान होना चाहिए और संघ को इस विचार को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे झुकाव वाले लोग हमेशा से रहे हैं; जब तक मनुष्य का अस्तित्व है... ऐसे लोग भी रहेंगे। यह जीवन का एक तरीका है। हम चाहते हैं कि उनका अपना निजी स्थान हो और उन्हें यह महसूस हो कि वे भी समाज का एक हिस्सा हैं। यह बहुत आसान मामला है। हमें इस दृष्टिकोण को बढ़ावा देना होगा क्योंकि इसे हल करने के अन्य सभी तरीके व्यर्थ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed