फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kapil Sibal ask cbi, ed, income tax authorities, courts who will protect our fundamental rights

कपिल सिब्बल ने पूछा: सीबीआई, ईडी, कोर्ट कौन करेगा हमारी मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा

Fri, 06 Sep 2019 10:37 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 06 Sep 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sibal ask cbi, ed, income tax authorities, courts who will protect our fundamental rights
कपिल सिब्बल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने पी चिदंबरम को अदालत से मिले दो झटकों पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट करते हुए पूछा है कि हमारी मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा कौन करेगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,  'हमारी मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा कौन करेगा? सरकार? सीबीआई?  ईडी?  आयकर विभाग अधिकारी?  अदालतें? जिस दिन अदालतें उसे सच मानने लगेंगी जो ईडी और सीबीआई कह रहे हैं तो उस दिन भगवती से वेंकटाचलिया युग में निर्मित स्वतंत्रता के स्तंभ ढह जाएंगे। वह दिन ज्यादा दूर नहीं हैं।'

विज्ञापन

 
विज्ञापन



पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को एक अदालत ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गुरुवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। पिछले महीने सीबीआई ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की थी। वहीं कपिल सिब्बल आईएनएक्स मीडिया मामले और एयरसेल मैक्सिस केस में चिदंबरम के वकील हैं। चिदंबरम के वकील उन्हें जेल नहीं भेजने की दलील दे रहे थे, लेकिन अदालत ने इस मांग को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत के फैसले के बाद चिदंबरम ने जेल में अलग सेल की मांग की। इसके अलावा उन्होंने बेड और अलग बाथरूम की भी मांग की जिन्हें मान लिया गया। उन्हें सात नंबर सेल में रखा गया है। इससे पहले गुरुवार सुबह उच्चतम न्यायालय ने आईएनएक्स मीडिया मनी लांड्रिंग मामले में अग्रिम जमानत नहीं देने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली चिदंबरम की याचिका को खारिज कर दिया था।

याचिका खारिज होने के बाद चिदंबरम ने सीबीआई द्वारा दर्ज आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में निचली अदालत के गैर जमानती वारंट, हिरासत संबंधी आदेशों के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका वापस ले ली। उनके वकील एएम सिंघवी ने न्यायालय को बताया कि हमने बिना शर्त याचिका वापस लेने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed