{"_id":"5d6fa8e68ebc3e0157420d36","slug":"kapil-mishra-who-joins-bjp-from-aam-aadmi-party-withdraws-petition-from-delhi-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने हाईकोर्ट से वापस ली याचिका
Wed, 04 Sep 2019 05:37 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 04 Sep 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
कपिल मिश्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अयोग्य करार दिए जा चुके आम आदमी पार्टी विधायक और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने दल-बदल कानून के तहत खुद को अयोग्य करार दिए जाने के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका बुधवार को वापस ले ली। मिश्रा के वकील अश्विनी कुमार दुबे ने अदालत से याचिका वापस लेने अनुरोध किया था, जिसके बाद न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ ने उन्हें ऐसा करने की इजाजत दी।
विज्ञापन
इसके बाद मिश्रा ने अदालत के बाहर पत्रकारों से कहा, मैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुआ हूं, मेरा एकमात्र मिशन भ्रष्ट केजरीवाल सरकार को दिल्ली से उखाड़ फेंकना है। करावल नगर से विधायक मिश्रा को भाजपा के चुनाव कार्यक्रम में मंच साझा करने के लिए 27 जनवरी को तत्काल प्रभाव से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन