फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kapil dev waiting for official invitation of imran khan oath ceremony in pakistan

इमरान की ताजपोशी के आधिकारिक निमंत्रण का इंतजार कर रहे कपिल देव, बोले- मैं पाकिस्तान जाना चाहता हूं

Sun, 05 Aug 2018 05:44 AM IST
भाषा, बंगलुरू
भाषा, बंगलुरू Updated Sun, 05 Aug 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
kapil dev waiting for official invitation of imran khan oath ceremony in pakistan

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने आज कहा कि उन्हें अभी तक पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान से शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने का निमंत्रण पत्र नहीं मिला है, हालांकि उन्होंने अनौपचारिक रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की सहमति दे दी है। 

विज्ञापन


कपिल ने अंतरराष्ट्रीय पेशेवर गोल्फ टूर्नामेंट लुइसी फिलिप सेलीब्रिटी प्रो एम के मौके पर पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे आमंत्रित किया गया है, लेकिन लिखित में नहीं। मुझे उनकी टीम का फोन आया था, लेकिन मुझे अभी तक कोई मेल नहीं मिला है। मैं आधिकारिक निमंत्रण का इंतजार कर रहा हूं।’’ 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे आधिकारिक निमंत्रण मिलता है तो मैं जाऊंगा और इस समारोह में शिरकत करूंगा।’’ कपिल ने इमरान के प्रधानमंत्री बनने के लिये फोन पर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कहा कि ‘शाबाश युवा’।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इमरान जैसे क्रिकेटर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचते हुए देखना अच्छा लगा। 

कपिल ने इमरान के साथ कई मैच खेले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इमरान ने 20 साल तक बहुत कड़ी मेहनत की है और वह निस्वार्थ अपने देश के लिये काम करते रहे और आज उन्हें इसका फल भी मिल गया। मुझे उम्मीद है कि वह इसी तरीके से काम करते रहेंगे।’’ 

इमरान की पाकिस्तान तहरीके ए इंसाफ (पीटीआई) 25 जुलाई को हुए चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आगे रही। कपिल ने यह भी उम्मीद जतायी कि भारत और पाकिस्तान बड़े मुद्दों को सुलझाने और क्षेत्र में शांति लाने में सफल रहेंगे।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि इमरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर भी अच्छा काम करेंगे क्योंकि वह अपने देश की क्रिकेट टीम के लिये बहुत ही अच्छे कप्तान रहे थे।


कपिल ने कहा, ‘‘इमरान बहुत ही अच्छे कप्तान थे, पाकिस्तान जैसी टीम की अगुवाई करना इतना आसान नहीं था। उनकी लाजवाब कप्तानी के कारण ही पाकिस्तान अच्छा कर पाया। मुझे उम्मीद है कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर भी अपने देश के लिये ऐसा ही करेंगे। ’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed