फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kanyadan amount from paytm in combined marriage

सामूहिक विवाह में लोगों ने पेटीएम से दिया कन्यादान

Sun, 11 Dec 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 11 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
kanyadan amount from paytm in combined marriage

संस्था आनंद लोक के तत्वावधान में शनिवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। हजारीमल सोमानी नगर पालिका इंटर कालेज के खेल मैदान में संतों, समाजसेवियों और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी में हुए आयोजन में 110 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। खास बात यह है कि विवाह समारोह कैशलेस संपन्न हुआ। लोगों ने पेटीएम कन्यादान से कन्यादान की रस्म अदा की।

विज्ञापन

 
आचार्य विष्णुकांत शास्त्री और मृदुलकांत शास्त्री के आचार्यत्व में हुए समारोह में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित ब्रजमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए 110 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। संस्था आनंदलोक ने बड़े स्तर पर हुए आयोजन को कैशलेस संपन्न कराया। कन्यादान के लिए पेटीएम का प्रयोग करने को स्टॉल लगाई गई थी। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया गया। 
विज्ञापन


इस व्यवस्था में वर और वधू पक्ष के साथ संतों, धर्माचार्यों, राजनीतिक लोगों और स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी सहयोग दिया। महंत फूलडोल बिहारीदास, प्रयास संस्था के अध्यक्ष अभय वशिष्ठ, शिक्षाविद् डा. विनोद बनर्जी, सीओ सदर आलोक दुबे ने कैशलेस आयोजन की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे विवाह समारोह राष्ट्र और समाज के उत्थान के प्रेरक होते हैं

kanyadan amount from paytm in combined marriage

आनंद लोक के संस्थापक देवकुमार सर्राफ ने कहा कि वह और उनकी संस्था ब्रजवासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। वे ब्रज में ऐसा अस्पताल बनाना चाहते हैं जो बिना किसी लाभ के ब्रजवासियों की सेवा करे।

एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि ऐसे विवाह समारोह राष्ट्र और समाज के उत्थान के प्रेरक होते हैं। तन, मन और धन से इनमें सहयोग करना चाहिए। केंद्रीय मत्री गिरिराज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. संबित पात्रा और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी समारोह में शामिल हुए और आयोजन की सराहना की।

इस दौरान स्वामी रामदेवानंद, महामंडलेश्वर नवल गिरि, स्वामी अदित्यानंद, जीएलए विवि के कुलाधिपति नारायणदास, महेश पाठक, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, आचार्य बद्रीश, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, सपा नेता डा. अशोक अग्रवाल, बसपा नेता योगेश द्विवेदी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, मुकेश सारस्वत आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed