फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kannada actor Darshan shifted to Ballari jail amid tight security news in hindi

Bengaluru: जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलने पर कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन पर सख्ती, बेल्लारी जेल स्थानांतरित किए गए

Thu, 29 Aug 2024 03:02 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 29 Aug 2024 03:02 PM IST
सार

दर्शन के प्रशंसकों की भीड़ को रोकने के लिए बेल्लारी जेल के आसपास के इलाकों के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। 

विज्ञापन
Kannada actor Darshan shifted to Ballari jail amid tight security news in hindi
कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीप - फोटो : एक्स

विस्तार

रेणुकास्वामी हत्या मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीप न्यायिक हिरासत में हैं। आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बेंगलुरु सेंट्रल जेल से बेल्लारी जेल भेजा गया। दरअसल, हाल में ही एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद आरोप लग रहे थे कि उन्हें जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है। इसी को लेकर, एक अदालत ने आरोपी दर्शन को स्थानांतरित करने की अनुमति दी थी। आज सुबह बेंगलुरु सेंट्रल जेल से ले जाया गया। उन्हें आज ही बेल्लारी जेल में ट्रांसफर किया जाएगा। 

विज्ञापन


कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत
24वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने हत्या मामले के अन्य सह-आरोपियों को भी राज्य की विभिन्न जेलों में स्थानांतरित करने की अनुमति दी और उनमें से कुछ को आज स्थानांतरित कर दिया गया। इससे पहले, बेंगलुरु की एक अदालत ने बुधवार को दर्शन और उसकी दोस्त पवित्रा गौड़ा तथा 15 अन्य की न्यायिक हिरासत नौ सितंबर तक बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


क्या है वायरल तस्वीर में?
दरअसल, वायरल तस्वीर में अभिनेता को एक कुर्सी पर बैठे और हाथ में सिगरेट और एक कॉफी मग पकड़े देखा जा सकता है। इसके अलावा, जेल से वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति से बात करते हुए दर्शन का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशंसकों की भीड़ को रोकने के लिए...
इस बीच, दर्शन के प्रशंसकों की भीड़ को रोकने के लिए बेल्लारी जेल के आसपास के इलाकों के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि दर्शन को सुरक्षा कारणों से और प्रशंसकों की भीड़ से बचने के लिए आंध्र प्रदेश मार्ग के माध्यम से बेल्लारी जेल ले जाया गया। सबसे पहले आरोपी अभिनेता को पुलिस की एसयूवी में बैठाकर परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार से बाहर ले जाया गया। फिर जिला मुख्यालय शहर बेल्लारी के रास्ते में चिकबल्लापुर के पास एक पुलिस वैन में ले जाया गया।

पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा में दर्शन को काले रंग की टी-शर्ट, नीले रंग की जींस पहने और पानी की बोतल तथा कुछ कपड़े पहने बेल्लारी जेल पहुंचते देखा गया। गौरतलब है, साल 2017 में आई कन्नड़ फिल्म 'चौका' के कुछ दृश्यों की शूटिंग बेल्लारी जेल में हुई थी। इसमें दर्शन कैमियो भूमिका में नजर आए थे।


केस के अन्य आरोपी
अभिनेता के एक अन्य साथी और मुख्य आरोपी पवित्रा गौड़ा को बेंगलुरु सेंट्रल जेल में ही रखा जाएगा। यही नहीं, दर्शन के अन्य सहयोगी पवन, राघवेंद्र और नंदीश को मैसूर जेल, जगदीश और लक्ष्मण को शिवमोग्गा जेल, धनराज को धारवाड़ जेल, विनय को विजयपुरा जेल, नागराज को कलबुर्गी जेल और प्रदूश को बेलगावी जेल में ही रखा जाएगा। इसके साथ ही अनुकुमार और दीपक बेंगलुरु सेंट्रल जेल में ही रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed