फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kanhaiya kumar meet with rohith vemula mothers

रोहित वेमुला की मां से मिले कन्हैया कुमार, कहा दिलाएंगे इंसाफ

Wed, 23 Mar 2016 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
kanhaiya kumar meet with rohith vemula mothers
रोहित वेमुला की मां से मिले कन्हैया कुमार - फोटो : ANI

जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष 28 वर्षीय कन्हैया कुमार बुधवार दोपहर को हैदराबाद में रोहित वेमुला की मां से मिले और रोहित को न्याय दिलाने की प्रतिज्ञा की। इसी महीने जेल से रिहा होने के बाद भी कन्हैया कुमार ने कहा था, रोहित वेमुला उनके लिए आदर्श हैं।

विज्ञापन


रोहित वेमुला की मां, रोहित के मित्रों, कुछ शिक्षकों और विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने पीएचडी स्कॉलर रोहित को केंद्रीय मंत्रियों बंडारू दत्तात्रेय और स्मृति ईरानी के दबाव में निलंबित किया था। हालांकि मंत्रियों ने इस मामले में किसी भी तरह का दबाव डालने के आरोप से इंकार किया है। कन्हैया कुमार की बुधवार शाम को रोहित वेमुला के मित्रों और समर्थकों से मिलने की योजना है, जिनकी मांगों में कुलपति अप्पाराव पोडिले को बर्खास्त किया जाना भी शामिल है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोहित वेमुला समर्थक छात्रों ने मंगलवार को कुलपति अप्पाराव पोडिले के ऑफिस-कम-रिजिडेंस को घेरकर उन्हें छह घंटे तक बंधक बनाए रखा था। छात्रों ने उनके कार्यालय में तोड़फोड़ भी की और पुलिसकर्मियों पर पत्थर भी फेंके। इस सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को 25 छात्रों को गिरफ्तार किया, जिनमें प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रमुख नेता शामिल हैं, और इस वजह से कैम्पस में छात्रों के बीच गुस्सा फैलता बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed